फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saraf looting: Opposition is the issue, BJP also stands with businessman

सराफ लूटकांड: विपक्ष बना रहा मुद्दा, भाजपाई भी व्यापारी के साथ खड़े

Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saraf looting: Opposition is the issue, BJP also stands with businessman
ज्वैलर्स शोरूम में पहुंचकर घटना की जानकारी करते शहर विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
सराफ से 35 लाख की लूट में 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर विपक्ष जहां प्रदेश भर में मुद्दा बना रहा है। वहीं भाजपा नेता भी व्यापारी के समर्थन में खड़े हैं। पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव बना रहे हैं। नेताओं से लेकर व्यापारी तक सभी आक्रोशित हैं। शहर विधायक संजीव राजा शनिवार को सराफ के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ढांढस बंधवाया। सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया के जरिये घटना की निंदा की है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने कहा है कि पांच वर्ष में सुंदर ज्वैलर्स में दूसरी बार दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। लुटेरे कैमरों के कारण चिह्नित हो गए हैं। पुलिस जल्द उन तक पहुंचेगी। कुछ साक्ष्य मिले हैं। लुटेरे माल समेत पकड़े जाएंगे। कहा कि सुबह से रात तक वाहन चेकिंग के नाम आम नागरिकों का शोषण हो रहा है। वहीं सारसौल चौराहे पर तीन बाइक सवार पुलिस की निगाह में नहीं आए। ये पुलिस की चूक है। आम नागरिक की जगह पुलिस अपराधियों पर नजर रखे। योगी सरकार से सपा सरकार की तुलना करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है जो जिस भाषा को समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाएंगे। योगी सरकार में अपराधों का खुलासा और ठोस कार्रवाई हो रही है। सुुंदर ज्वैलर्स की पहली लूट में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर विधायक बोले कि इस विषय में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन के साथ हथियारों की चेकिंग हो
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने कहा है कि वाहनों की चेकिंग के साथ हथियारों की भी जांच होनी चाहिए। सारसौल चौराहे पर तीन सवारी पर अगर उनको चेक किया गया होता तो ये घटना नहीं होती है। पुलिस इसका खुलासा करे और व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराए। महामंत्री दीपक गर्ग ने कहा है कि इसमें सख्त कार्रवाई की जाए। बदमाशों से सख्ती से पेश आया जाए, जिससे उनमें भय हो। जनता में भय हो तो पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों को मिले सुरक्षा
अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी ज्वैलर्स ने भी इस लूटकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सराफा कारोबारियों की विशेष सुरक्षा की जाए। यही दुकानें लगातार निशाना बनाई जा रही हैं।
श्यौराज जीवन कल डीएम को देंगे ज्ञापन
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन और राजेश राज जीवन ने शनिवार को सराफ से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी की। कहा कि वह सोमवार को कांग्रेसजनों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर घटना के जल्द से जल्द खुलासे और उनकी पूरी सुरक्षा की मांग करेंगे। राजेश जीवन ने कहा है कि रविवार इस मामले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को आईजी से मिलेंगे व्यापारी
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक अनिल सेंचुरी, मनीष वुल, हरिकिशन अग्रवाल ने कहा है कि बदमाश खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हैं जबकि पुलिस चालान कटाने में व्यस्त है। जनता की सुरक्षा रामभरोसे है। मास्टर ओम प्रकाश ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों व भीड़भाड़ के चलते दुपहिया वाहन बहुत धीमे चल पाते हैं अत: महानगर के अंदरूनी चौराहों पर हेलमेट चालान बंद हो। बाहरी क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग होनी चाहिए। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल आईजी पीयूष मोर्डिया को ज्ञापन देकर घटना के खुलासे और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेगा।
लूट पुलिस को चुनौती: तारिक
उद्योग व्यापार मंडल के महानगर सचिव तारिक पठान ने कहा है कि व्यापारियों के अंदर डर का माहौल है। दिनदहाड़े सराफा कारोबारी से लूट कर बदमाशों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। पुलिस को ऐसी घटनाओं को जल्द रोकना चाहिए।
सपा और भाजपा में क्या फर्क है: प्रदीप गंगा
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रदीप गंगा ने कहा है कि आखिर क्या फर्क है सपा और भाजपा सरकार में? पूर्व सरकारों की भांति इस सरकार में भी बाजारों में व्यापारियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। पुलिस न तो खुद सुरक्षा दे रही है और न ही व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बना रही है। ऐसे में व्यापारी समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है। महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने कहा कि पुलिस विभाग अपनी दोगुनी रफ्तार से बदमाशों के हौसले तोड़ सकता है। अगर सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं हुए तो व्यापार मंडल को आंदोलन करने पर अब बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में महानगर चेयरमैन ओपी राठी, जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, जिला युवाध्यक्ष राजेंद्र कोल, महानगर युवा अध्यक्ष महेश धनराज, शिवकुमार पाठक, राजेश खन्ना मौजूद रहे।
आरोपी जल्द हो गिरफ्तार: सपा
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों को जल्द से जल्द में गिरफ्तार करने और घटना का खुलासा करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन का एलान किया है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, ख्वाजा हसन जिबरान, शाकिर अंसारी, विनोद सविता, राजेश सैनी, ठा. अजयपाल सिंह ने भी जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

बन्नादेवी क्षेत्र में जो लूट की घटना हुई है उसमें इलाकाई पुलिस सबसे पहले दोषी है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर और उनके सहयोगियों को बर्खास्त करना चाहिए। अगर अलीगढ़ प्रशासन ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो हम सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह सरकार को गुमराह करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
-सुबोध स्वीटी, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed