फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Santoshi reached Ganga for bathing here from Mumbai on Shriram temple Bhumi Pujan

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर मुंबई से यहां गंगा नहाने पहुंच गए संतोषी

Wed, 05 Aug 2020 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Santoshi reached Ganga for bathing here from Mumbai on Shriram temple Bhumi Pujan
प्रेसवार्ता करते लेखक मनोज संतोषी। - फोटो : CITY OFFICE
श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन से जहां देश में हर्ष की लहर है। वहीं, 1990 से राम मंदिर निर्माण का सपना देखने वाले भाभीजी घर पर हैं और जीजाजी छत पर हैं। सीरियल के लेखक मनोज संतोषी बेहद खुश हैं। अपना सपना पूरा होते देखकर वह मुंबई से अलीगढ़ गंगा स्नान के लिए आए हैं।
विज्ञापन

समृद्धि टाउनशिप में लेखक मनोज संतोषी ने बताया कि 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वंस के समय वह 12 साल के थे और कक्षा आठ में पढ़ते हैं। उस समय वह भी सोचते थे कि जल्द से जल्द राम मंदिर बनना चाहिए। अब राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन हो रहा है तो खुश हूं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह मुंबई से कार से चले थे। मंगलवार दोपहर को यहां पहुंचे हैं। बुधवार को रामघाट पर गंगा स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी की जीत हार का सवाल नहीं है। मंदिर राम में आस्था का प्रतीक है। जिसके बनने से सर्व समाज के लोग खुश होंगे। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए ईंटें भेजी हैं। बता दें कि जब राम मंदिर का फैसला आया था तो वह है रामायण धारावाहिक के राम बने अरुण गोविल के साथ अलीगढ़ में ही थे। उन्होंने समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ को उनके पिता शेखर सराफ के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

स्टार भारत पर जल्द आएगा मे आई कम इन मैडम-2 सीरियल
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के चलते लॉकडाउन से सीरियल इंड्रस्ट्री को करीब 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि फिल्म इंड्रस्ट्री को करीब 14 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है। उनका नया सीरियल मे आई कम इन मैडम-2 जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य हो जाते हैं तो जल्द अलीगढ़ में शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए वह अलीगढ़ से ही कलाकार, कैमरामैन आदि की व्यवस्था करेंगे। यहां के युवाओं और कलाकारों को एक प्लेटफार्म देना ही उनका मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरी मैम छोड़ गई हैं शो
मनोज संतोषी ने बताया कि भाभीजी घर पर हैं कि अनीता उर्फ गोरी मैम उर्फ सौम्या टंडन शो छोड़कर चली गई हैं। उनके जाने के बाद सीरियल में जल्द ही नई अदाकारा देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed