फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sankara bridge will start till March

राहत : मार्च तक शुरू हो जाएगा सांकरा पुल

Mon, 06 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sankara bridge will start till March
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

गंगा पर बना सांकरा पुल मार्च 2022 तक शुरू हो जाएगा। गंगा का पानी कम होते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संपर्क मार्ग एवं संभल की ओर चार छोटे पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस पुल के आरंभ होने से बदायूं एवं बरेली जाने वालों को फायदा मिलेगा। इससे उनका कम से कम एक घंटा बचेगा और वे ढाई से तीन घंटे में बदायूं पहुंच सकेंगे।
राज्य सेतु निगम ने सांकरा में गंगा नदी पर एक किमी लंबे पुल का निर्माण मार्च 2021 में पूर्ण कर लिया था। 62 करोड़ की लागत से पुल निर्माण के बाद पीडब्लूडी को 4.425 किमी का संपर्क मार्ग एवं संभल जिले की ओर 45-45 मीटर के तीन छोटे पुल एवं 25 मीटर के एक छोटे पुल निर्माण करना था। लेकिन कोरोना काल व गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण संपर्क मार्ग एवं छोटे पुलों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि गंगा नदी का पानी उतरने के बाद संपर्क मार्ग एवं छोटे पुलों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। यह काम मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

62 करोड़ रुपये से बनेंगे संपर्क मार्ग व पुल
एक्सईएन ने बताया कि सांकरा पुल को जोड़ने वाले 4.425 किमी के संपर्क मार्ग में 52 करोड़ रुपये व संभल की ओर बनने वाले चार छोटे पुलों के निर्माण में 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह काम पहले हो जाता, लेकिन संभल साइट के किसानों के आपसी विवाद के कारण निर्माण संभव नहीं हो पाया। इनमें से दो छोटे पुल बन चुके हैं। दो और बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम हो जाएगी बदायूं की दूरी
सांकरा पुल बनने से बदायूं एवं बरेली की दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में इन जिलों को जाने के लिए गंगीरी, कासगंज, कछला घाट होकर बदायूं पहुंचना पड़ता था। इसमें करीब चार घंटे का समय लगता था। सांकरा पुल बनने के बाद अलीगढ़ से बदायूं जाने के लिए लोग पनेठी, पिलखुना, छर्रा, सांकरा, संभल होते हुए बदायूं पहुंच सकेंगे। इसमें करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगेगा।

- गंगा का जल स्तर कम होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने संपर्क मार्ग एवं चार छोटे पुलों का निर्माण शुरू कर दिया है। दो छोटे पुल लगभग तैयार हैं। दो अन्य का निर्माण होना है। यह सभी काम मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएंगे।
एके शर्मा, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed