फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sanjeev Murder Case

छात्र नेता संजीव चौधरी हत्याकांड में फैसले की तारीख तय

Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Murder Case
19 साल पहले थाना गांधी पार्क क्षेत्र में धर्म समाज कॉलेज के बाहर हुए बहुचर्चित छात्र नेता संजीव चौधरी हत्याकांड में अब मामला फैसले की कगार पर आ गया है। डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक जिला जज की अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे मैं दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में अब फैसले के लिए 2 अगस्त की तारीख तय की है। अप्रैल 2002 में टप्पल के छात्र नेता संजीव चौधरी की धर्म समाज कॉलेज के बाहर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बेहद चर्चा में रही थी।
विज्ञापन

घटना के पीछे छात्र राजनीति में हो रही गुटबाजी की बात निकल कर आई। इस हत्याकांड में हरदुआगंज के ग्वालरा के रहने वाले योगेश चौधरी, कलाई के संजीव उर्फ रॉबी, राघवेंद्र सिंह कालू को नामजद किया गया था। 19 साल तक मामला अदालत में विचाराधीन रहा। इस दौरान समय-समय पर आरोपी पक्ष की ओर से भी अपने पक्ष में हाईकोर्ट से आदेश लाए गए। अब इस मामले में सभी पक्षों की गवाही और दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। इस मामले में संजीव के पिता अधिवक्ता बलवीर सिंह एडवोकेट खुद पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने मुकदमे में फैसले की तारीख तय कर दी है और 2 अगस्त को इसमें फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed