{"_id":"6092f76f8ebc3ed2002f84f4","slug":"sanjay-yadav-infected-even-before-the-president-of-jp-disillusioned-in-sp-city-office-news-ali262521692","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले ही संजय यादव संक्रमित, सपा में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले ही संजय यादव संक्रमित, सपा में मायूसी
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जारी कड़ा मुकाबला भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गया है। सपा नेता संजय यादव कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, तो कुछ अन्य जिपं सदस्यों की तबियत खराब बताई जा रही है, जिसमें अलग अलग दल और निर्दलीय जिपं सदस्य शामिल हैं। इन सभी का उपचार जारी है, लेकिन जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
सपा नेता संजय यादव के कोरोना संक्रमित होने से सपाई खेमे में मायूसी हो गई है। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव बीती 25 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उनको फीरोजाबाद स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
वहां आराम नहीं मिलने पर उनको 28 अप्रैल को मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार अभी तक जारी है। संजय यादव के भतीजे एवं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मेदांता हास्पिटल के डाक्टरों के अनुसार वह आने वाले पांच छह दिन में स्वस्थ हो जाएंगे।