फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sangeeta Chaudhary BSP

अतरौली से बसपा प्रत्याशी संगीता चौधरी का टिकट कटा

Tue, 12 Jan 2016 01:37 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta Chaudhary BSP

बसपा सुप्रीमो मायावती के पांव के पास बैठ कर फोटो खींचाना और इस निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करना संगीता चौधरी को भारी पड़ गया। बसपा सुप्रीमो ने अतरौली सीट से टिकट काट दिया है। इनकी जगह अभी तक किसी दूसरे नेता को टिकट देने की भी घोषणा नहीं की गई है, पर कुछ पुराने नामों पर विचार किए जाने की बात कही जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी संगीता चौधरी का टिकट काटे जाने की खबर को सही बताया है। 

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो संगीता चौधरी का टिकट काटने की वजह हाल में उनके स्तर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक फोटो है, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के पांव के पास बैठी हैं। बहन जी इस फोटो के मीडिया में आने और उसके सोशल मीडिया में वायरल होने से खासी खफा हैं। इसे गंभीरता से लेकर संगीता चौधरी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए टिकट काट दिया गया। इस बारे में संगीता चौधरी ने कहा कि उन्हें टिकट काटे जाने की कोई जानकारी नहीं है। फोटो के बारे में भी उन्होंने कुछ कहने से इंकार किया। 

विज्ञापन

बता दें कि 10 जनवरी 2015 को संगीता चौधरी के पति बिल्डर धर्मेंद्र चौधरी की सरेशाम सराय हकीम इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह अतरौली से बसपा प्रत्याशी थे। इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने संगीता चौधरी को इंसाफ दिलाने के लिए टिकट उन्हें देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed