फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandip Murder Case

संदीप हत्याकांड : इनाम बढ़ते ही सरेंडर की तैयारी में साजिशकर्ता

Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sandip Murder Case
अलीगंज के लॉजिस्टिक व सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार साजिशकर्ता सरेंडर करने की तैयारी में हैं। पुलिस दबाव व इनामी राशि बढ़ने की दहशत में आए मोटर गैराज संचालक दुष्यंत चौधरी की ओर से न्यायालय में सरेंडर अर्जी दायर की गई। मगर उसमें भी खेल किया गया कि पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए यह अर्जी अपने मूल पते के बजाय दिल्ली के पते से दायर की गई, जिस पर पुलिस ने नकारात्मक रिपोर्ट लगा दी है। वहीं पुलिस की टीमें लगातार फरारों के पीछे हैं। उम्मीद है कि जल्द कोई सफलता हाथ लगे।
विज्ञापन

27 दिसंबर की देर रात भाडे के शूटरों ने संदीप गुप्ता की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने सारसौल के ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल व उसके बेटे अंकुश अग्रवाल, उसके दोस्त दुष्यंत चौधरी, साहिल यादव व उत्कर्ष चौधरी की भूमिका उजागर की। इनमें से राजीव के अलावा पांच अन्य सहयोगी जेल भेजे जा चुके हैं। अभी चार साजिशकर्ता व तीन शूटर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार हाथ पैर मार रही हैं। पुलिस ने अंकुश, दुष्यंत, साहिल व उत्कर्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराकर उन्हें घरों पर चस्पा कर दिया है। वहीं चारों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनके विषय में गैर प्रांतों में मिली खबर के आधार पर पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस का ध्यान भटकाने का किया प्रयास
दो दिन पहले न्यायालय में दुष्यंत चौधरी की ओर से सरेंडर अर्जी दायर की गई, जिस पर दुष्यंत के अधिवक्ता की ओर से दिल्ली का पता अंकित किया गया। इस पर न्यायालय ने सिविल लाइंस पुलिस से रिपोर्ट तलब की। जिसमें जवाब मांगा गया कि यह किस मुकदमे में वांछित है। चूंकि, दुष्यंत का मूल पता अलीगढ़ का रामघाट रोड है। इसलिए पुलिस ने उस पर अपनी नकारात्मक रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा है कि दिल्ली के इस पते के किसी दुष्यंत की तलाश नहीं है। इसलिए दुष्यंत के सरेंडर करने में अड़चन आ गई है। अब पुलिस दुष्यंत के नए कदम का इंतजार कर रही है। हो सकता है कि सोमवार को उसमें कोई नई अर्जी दायर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश की महिला मित्र का सुराग मिला
पुलिस को तलाश के दौरान अंकुश अग्रवाल की गाजियाबाद की एक विवाहित महिला मित्र का भी सुराग मिल गया है। उसके कुछ फोटो भी मिले हैं, जिनमें अंकुश व दुष्यंत भी साथ में हैं। जानकारी में आया है कि घटना के बाद ये लोग उस महिला मित्र के पास पहुंचे थे। उसके विषय में और जानकारी जुटाने के लिए अंकुश के परिवार से नए सिरे से पूछताछ जारी है।

- संदीप हत्याकांड में हमारा हर संभव प्रयास जारी है। जल्द गिरफ्तारी हो, इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है। फरारों के सरेंडर के कदम पर भी ध्यान रखा जा रहा है।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed