{"_id":"623e01dbf821464cfe6dbec9","slug":"sandeep-murder-case-aligarh-news-ali2878197116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड में आज दाखिल होगी 500 पेज की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड में आज दाखिल होगी 500 पेज की चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड के 13 आरोपियों के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे शनिवार को न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। सभी औपचारिकताएं शुक्रवार को पूरी कर ली गईं।
27 दिसंबर की शाम संदीप गुप्ता की गांधी आई तिराहे पर हत्या की गई थी। इस घटना को उनके रिश्ते के दामाद अंकुश अग्रवाल ने सुपारी देकर अंजाम दिलाया था। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सारसौल के अंकुश अग्रवाल, उसके ट्रांसपोर्टर पिता राजीव अग्रवाल के अलावा उसके दोस्त वसंत विहार धनीपुर के साहिल यादव, रामघाट रोड के गैराज संचालक दुष्यंत चौधरी, रामघाट रोड के ही प्रॉपर्टी डीलर पुत्र उत्कर्ष चौधरी, अनुराग यादव, मनीष और तीन नाबालिग सहयोगी को जेल भेजा।
शूटर के रूप में प्रवीण बजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा व प्रवीण के भाई प्रदीप को जेल भेजा। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि इस हत्याकांड की चार्जशीट तैयार कर ली गई है। चार्जशीट 500 पेज में बनकर तैयार हुई है। जिसे दाखिल करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को साक्ष्यों के साथ यह चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।