{"_id":"658088056881de721703aa52","slug":"sanatan-yatra-reached-aligarh-from-meerut-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanatan Yatra: 75 जिलों में निकाली जा रही सनातन यात्रा मेरठ से अलीगढ़ पहुंची, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanatan Yatra: 75 जिलों में निकाली जा रही सनातन यात्रा मेरठ से अलीगढ़ पहुंची, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
Mon, 18 Dec 2023 11:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:27 PM IST
सार
सनातन यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भगवा झंडा लहराते हुए डीजे एवं बैंडबाजों की मधुर धुनों पर झूमते चल रहे थे। यात्रा श्री खेरेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर में भ्रमण पर निकली। यात्रा नादापुल, देहलीगेट चौराहा, बारहद्वारी, रसलगंज, कठपुला, स्टेट बैंक, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, अचलताल के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
महाआरती में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा, समाज की एकजुटता एवं भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों एवं सनातन संस्कारों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही सनातन यात्रा 18 दिसंबर को अलीगढ़ पहुंची। मेरठ से जिले की सीमा में लंबे काफिले के बीच पहुंची यात्रा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया। इसके बाद यात्रा खेरेश्वर चौराहे पर पहुंची। यहां मां गंगा की भव्य एवं दिव्य आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि देश को कमजोर करने और जाति- धर्म में बांटने के षड्यंत्र को रोकने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में सनातन यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा हिंदुओं को बांटने एवं कमजोर करने के अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र, देश की कट्टरवादी शक्तियों के चक्रव्यूह को तोड़ने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि सनातन मूल्यों, सिद्धांतों और संस्कारों को घर-घर तक पहुंचाने, भारतीय संस्कृति और मानव मूल्यों में सारी पृथ्वी को अपना कुटुंब माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रगति और तरक्की की दौड़ में हम अंधे होकर भाग रहे हैं। आज के दौर में व्यस्तता इस कदर बढ़ गई है कि हमें परिवार एवं बच्चों को भी संस्कार देने का वक्त नहीं है। इसके चलते समाज में विश्वास का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम उस संस्कृति और इतिहास के साथ पैदा हुए हैं जहां राजतिलक से पहले पिता की इच्छा को आदेश मानकर राम बनवास को चले गए। भरत को राज पाठ मिला वह 14 वर्ष तक राम की खड़ांऊ को सिंहासन पर रखकर तपस्वी की तरह अपना जीवन व्यतीत करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हिंदुओं को जाति, वर्ग ऊंच- नीच, भाषा, पहनावे के आधार पर बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सनातन यात्रा का मकसद सबको एक सूत्र में बांधना और संस्कारों से गर्वानुभूति कराना है। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भगवा झंडा लहराते हुए डीजे एवं बैंडबाजों की मधुर धुनों पर झूमते चल रहे थे। यात्रा श्री खेरेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर में भ्रमण पर निकली। यात्रा नादापुल, देहलीगेट चौराहा, बारहद्वारी, रसलगंज, कठपुला, स्टेट बैंक, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, अचलताल के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां महाआरती का आयोजन हुआ।
ये रहे मौजूद
यात्रा का कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठा. राजकुमार सिंह तोमर, क्षत्रिय समाज एकता मंच के प्रदेशध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पुंडीर, सिद्धपीठ मानईधाम, आचार्य प्रभाकर, कृष्ण मोहिनी शरण श्री राधा सर्वेश्वर धाम मंदिर, वरिष्ठ भाजपा नेता मानव महाजन, अमित हरकुट, आचार्य सुनील कौशल महाराज, विकास शर्मा, अमित चौधरी, गौरव अग्रवाल, प्रशांत चौधरी, महंत कौशल नाथ महाराज, अनिल तिवारी, नीरज शर्मा अधिवक्ता, आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, डॉ. राजीव अग्रवाल, आचार्य अवनीश वशिष्ठ, रवि शर्मा, प्रदीप वशिष्ठ मोनू अग्रवाल, गौरव राधे- राधे, ज्ञानेंद्र चौहान, अजीत सिंह तोमर, युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भवदेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा हिंदू वाहिनी मानवेंद्र सिंह, प्रभारी पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।
क्षत्रिय महासभा ने किया जोशीला स्वागत
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सनातन यात्रा के अलीगढ़ नगर भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष युवा सौरभ तोमर के नेतृत्व में गांधी नेत्र चिकित्सालय, रामघाट रोड पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विवेक प्रताप सिंह, वीरांगना महानगर अध्यक्ष मीरा जादौन , अखिलेश तोमर, गिरीश तोमर, प्रद्युमन सेंगर, राजेश्वरी तोमर, कविता राघव, धर्मवीर तोमर, मनीष तोमर, अनामिका जादौन, अंकित चौहान, गोलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।