{"_id":"65b4e886d7f53fc3d70427b9","slug":"samuhik-vivah-in-aligarh-on-28th-january-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सामूहिक विवाह का आयोजन 28 जनवरी को, होंगे शादी और निकाह एक पंडाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सामूहिक विवाह का आयोजन 28 जनवरी को, होंगे शादी और निकाह एक पंडाल में
Sat, 27 Jan 2024 04:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 04:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पात्र गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी को तालानगरी स्थित कलश गैस्ट आउस में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में वर-वधुओं को जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विवाह
- फोटो : प्रतीाकात्मक
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अलीगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें शादी और निकाह एक साथ होंगे। जिसमें वर-वधुओं को जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारी आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पात्र गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी को तालानगरी स्थित कलश गैस्ट आउस में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में वर-वधुओं को जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पात्र परिवारों की गरीब कन्याओं की शादी सामूहिक समारोह आयोजित कर कराई जाती है। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा 51 हजार रूपये का वहन किया जाता है। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को समय से निर्धारित स्थान पर पहुंचकर विवाह अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन