फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sampurn Samadhan Diwas in Khair

सम्पूर्ण समाधान दिवस: 36 शिकायतों में से सात का मौके पर हुआ निस्तारण, यूपी डे और मतदाता दिवस पर हुई चर्चा

Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM IST
सार

खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 36 शिकायतें आईं, जिसमें से केवल सात का मौके पर ही निस्तारण हुआ। समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Sampurn Samadhan Diwas in Khair
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, डीएम इंद्र विक्रम सिंह शिकायतें सुनते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान की अध्यक्षता में अलीगढ़ के खैर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 36 शिकायतें आईं, इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बसेरा के ग्रामीणों ने बताया कि जट्टारी में जहांगीरपुर मार्ग पर सीसी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन कार्य में 100 मीटर अतिरिक्त निर्माण कार्य कराया जाए। यह मार्ग मंदिर की तरफ जाता है। इस मार्ग में कीचड़, जलभराव की समस्या रहती है। वाजिदपुर निवासी बच्चू सिंह ने चकमार्ग निकलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर डीएम ने 25 जनवरी तक मार्ग निकलवाने के साथ ही फोटोग्राफ भेजने के भी निर्देश दिये। तरौरा उर्फ पीपलगॉव के रवि कुमार ने स्वयं के व्ययभार से जल निकासी के लिए पुलिया निर्माण कराए जाने, शिवाला के तिजेन्द्र ने अमानत में खयानत की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों से रिकवरी की कार्यवाही किये जाने, नहरौला के राजीव शर्मा ने नाली व मार्ग की सफाई कराए जाने संबंधी शिकायती पत्र दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि सभी विभाग जनशिकायत निस्तारण को सर्वोपरि रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। आप की जरा सी लापरवाही जिले की ग्रेडिंग को प्रभावित कर सकती है, इसका उच्च स्तर पर प्रभाव पड़ता है और प्रदेश भर में जिले की नकारात्मक छवि जाती है। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने प्रभु श्रीराम के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने के भी निर्देश दिये। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाए। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक रूप रेखा निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने गणतंत्र दिवस पर सभी जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों को अच्छे से सजाने और साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी संजीव सुमन, सीएमओ, डीएफओ, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम समेत संबंधित सीओ और जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed