फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samples filled medicine in fafala Market

फफाला में दवाओं के नमूने भरे

Tue, 29 Sep 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Samples filled medicine in fafala Market
जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही प्रशासन की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा होम आइसोलेशन को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के साथ ही थोक बाजारों में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के थोक स्टाक की जांच पड़ताल हुई। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र कुमार चौधरी ने फफाला मार्केट में आइवर मेक्टिन, सिफेक्जिम, डॉक्सीसाइक्लिन, एजिथ्रोमाइसिन, बिटामिन सी तथा मल्टी विटामिन के साथ जिंक आदि की उपलब्धता को लेकर स्टाक की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जर्सी मेडिकल स्टोर, अनुपमा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर फर्म को नोटिस जारी करने को कहा गया है। फर्म से तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। नमूनों में एंटीबायोटिक, गेस्टो, कफ सिरप की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा शिकायत के अनुसार क्वार्सी चौराहे पर वर्षा मेडिकल स्टोर पर भी टिंचर का नमूना जांच हेतु लिया गया। पशु चिकित्सालय खैर रोड का निरीक्षण में वहां के चीफ फार्मेसिस्ट की उपस्थिति में पशुओं की दवाओं के नमूने जांच के लिए भरे गए हैं। जिसमें एंटीबायोटिक, एंटी वैक्टीरियल, एंटी वाइरल एवं वर्मीसाइड की पांच दवाओं के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में जांच एवं विश्लेषण हेतु भेजा गया है। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed