फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sample of Chamcham sweets filled from glass

Aligarh News: इगलास से चमचम मिठाई का नमूना भरा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह द्वारा तहसील इगलास के मथुरा रोड इगलास स्थित रग्गा सेठ  फर्म रघुवर दयाल, दिनेश कुमार सराय बाजार की निर्माण इकाई से एक नमूना चमचम मिठाई (दूध चीनी, सूजी, इलायची पाउडर) संकलित किया गया। जिसे उत्तर प्रदेश राजकीय खाद्य जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sample of Chamcham sweets filled from glass
चमचम के नमूने के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों में मिलावटखेरी रोकने के लिए अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह द्वारा तहसील इगलास के मथुरा रोड इगलास स्थित रग्गा सेठ  फर्म रघुवर दयाल, दिनेश कुमार सराय बाजार की निर्माण इकाई से एक नमूना चमचम मिठाई (दूध चीनी, सूजी, इलायची पाउडर) संकलित किया गया। 

विज्ञापन


जिसे उत्तर प्रदेश राजकीय खाद्य जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा रहा है। दुकान पर छापेमार कार्रवाई एवं निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव , स्वास्थ्य स्वच्छता संबंधी अपेक्षित आवश्यकताओं के लिए दिशा- निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed