फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sambhalkar leave today, will stay in the city

संभलकर निकलें आज, शहर में रहेगा जाम

Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आज शहर आगमन को लेकर शहर की सड़कें भारी जाम से जूझ सकती हैं। हालांकि यातायात पुलिस ने इसके लिए तैयारियां दुरुस्त कर ली हैं। मगर, कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के उमड़ने से शहर की जनता को जाम से जूझना पड़ सकता है। शहर में सुबह आठ बजे से ही रूट डायवर्जन लागू होगा और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन


नो ट्रैफिक जोन
वीवीआईपी फ्लीट के आगमन से 30 मिनट पहले सुरक्षा के लिहाज से ओजोन सिटी नाला तिराहा से कौंडरा चौराहा, तालानगरी तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।


भारी वाहनों के लिए यह होगा डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक की ओर जारी रूट डायवर्जन चार्ट के अनुसार जीटी रोड गभाना की तरफ  से अलीगढ़ आने वाले भारी वाहनों को सारसौल चौराहे से नादा पुल की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। मथुरा से वाया अलीगढ़ मुरादाबाद, बरेली, बदायूं जाने वाले वाहनों को नए बाईपास से पनेठी, अकराबाद, गंगीरी से कासगंज, अतरौली होकर रवाना किया जाएगा। वहीं, आगरा से आने वाले वाहनों को जिन्हें मुरादाबाद, बदायूं की तरफ  जाना होगा। उन्हें नए बाईपास से सारसौल चौराहा से होते हुए कासिमपुर जवां से हरदुआगंज, अतरौली या पनेठी अकराबाद, गंगीरी की तरफ  से रवाना किया जाएगा। वहीं, मुरादाबाद की तरफ  से आने वाले भारी वाहन जिन्हें आगरा, मथुरा जाना होगा। उन सभी वाहनों को अतरौली चौराहे से छर्रा, गंगीरी, पनेठी या कासगंज होते हुए गुजारा जाएगा। इधर, डिबाई से आने वाले भारी वाहन  जिन्हें कानपुर, एटा की ओर जाना होगा। उन्हें कासिमपुर, जंवा से हरदुआगंज, अतरौली, गंगीरी, कासगंज होते हुए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए यह रहेगा इंतजाम
आगरा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को आगरा नए बाईपास, फ्लाईओवर से बौनेर तिराहा एटा, चुंगी, क्वार्सी चौराहा होते हुए आयोजन स्थल की ओर रवाना किया जाएगा। वहीं, मथुरा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन मथुरा रोड स्थित नए बाईपास फ्लाईओवर से बौनेर तिराहा, एटा चुंगी, क्वार्सी चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर भेजा जाएगा। इधर, अनूप शहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को कासिमपुर जवां से हरदुआगंज, बैरामपुर मोड़ रामघाट रोड होते कार्यक्रम स्थल की ओर भेजा जाएगा। दूसरी ओर मुरादाबाद, बरेली, कासगंज से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को अतरौली की ओर कार्यक्रम स्थल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed