फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi party's protest

स्वयं को जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन में पहुंचे सपाई, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 15 Sep 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party's protest
बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या,को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या, महंगी शिक्षा, और बढ़ते अपराधों के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस की घेराबंदी को भांप कर सपाई दो रास्तों से कलक्ट्रेट पहुंचे। पहला जुलूस ठंडी सड़क से जिबरान हसन ख्वाजा और अज्जू इस्हाक के नेतृत्व में निकला। दूसरा उसी वक्त तस्वीर महल से युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद और रंजीत सिंह की अगुवाई में था। प्रदर्शन में शामिल कुछ सपाइयों ने स्वयं को जंजीरों में जकड़ रखा था। पुलिस से इन सपाइयों की नोकझोंक भी हुई। 100 प्रदर्शनकारी सपाइयों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपाई ‘हक मांगते हैं भीख नहीं’ के नारे लगा रहे थे। सपाइयों के दोनों जत्थे पुलिस से जूझते हुए कलक्ट्रेट के सामने तिराहे तक पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को सड़क जाम करने से रोकने के लिए अपनी गाड़ी में बिठाना चाहा। महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन का डर भी दिखाया, लेकिन सपाइयों ने एकजुटता से ऐसा नहीं होने दिया। यहां करीब एक घंटे तक पुलिस और सपाइयों के बीच कलक्ट्रेट पहुंचने को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद एसीएम अंजुम बी ने कलेक्ट्रेट गेट पर ज्ञापन लिया। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया और नारेबाजी करते हुए लौटने लगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यहां पर पहले से मौजूद पुलिस वालों ने इन सभी को उग्र प्रदर्शन करने से रोका।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर गुंडाराज कायम है। रोजाना लूट, डकैती और हत्या हो रही है। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यहां पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, एसपी सिटी अभिषेक पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू प्रधान, कुंवर बहादुर बघेल, आशीष मोहन यादव, कासिफ आब्दी, पंकज यादव, मुंतजिम किदवई, मो. सालिम, अजय चौधरी, दिनेश यादव, जय कुमार उर्फ जैकी ठाकुर, तरुण चौहान, गिन्नू यादव, सितारा बेगम आदि शामिल रहीं। यहां पर कासिफ आब्दी, जैकी ठाकुर, आशीष मोहन यादव आशीष शर्मा, दीपेश वार्ष्णेय, पंकज पंडित, पंकज यादव, दिनेश यादव, संजय शर्मा सहित कई सपाई मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

इगलास में पुलिस से भिड़े सपाई, अर्जुन को गिरफ्त से छुड़ाया
सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर इगलास स्थित अपने गांव से अलीगढ़ जाने के लिए साथियों के साथ निकले ही थे कि उनको क्षेत्राधिकारी इगलास परशुराम, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मान ने घंटरबाग चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने तुरंत ही अर्जुन ठाकुर और उनके साथियों चौधरी रतन सिंह, प्रवीण चौधरी, डॉक्टर इसहाक अल्वी को गिरफ्त में ले लिया। इस खबर पर प्रदेश सचिव सलमान शाहिद और छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अन्य सपाइयों का जमावड़ा हो गया। इस पर पुलिस भी पीछे हटने लगी। यहां धनीपुर ब्लॉक प्रमुख के पति तेजवीर सिंह, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव आमिर चौधरी भी पहुंचे। सपाइयों ने अर्जुन ठाकुर को गिरफ्त से छुड़ाया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में धक्का मुक्की हुई। एसडीएम के कहने पर सपाइयों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
12 नामजद समेत 100 पर मुकदमा
सिविल लाइंस कोतवाली के एसआई जितेंद्र यादव की तरफ पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, ख्वाजा जिबरान हसन, पप्पू प्रधान, मो. सालिम, आशीष मोहन यादव, कासिफ आब्दी, पंकज यादव, मुंतजिम किदवई, दिनेश यादव, तरुण चौहान, अजय चौधरी, अजीत अग्रवाल सहित सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

सपा विधायक संजय गर्ग आज आएंगे
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सहारनपुर संजय गर्ग मंगलवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे उनका स्वागत खेरेश्वर चौरोह पर करेंगे। वह 35 लाख की लूट के शिकार सुंदर ज्वैलर्स से मिल कर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी करेंगे। इसके आद 12 बजे आईजी से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed