{"_id":"696b8399f86a8fde49038ac6","slug":"samadhi-and-samdhan-accused-of-taking-away-buffalo-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समधी-समधन आए गांव, खोल ले गए 80 हजार की भैंस, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समधी-समधन आए गांव, खोल ले गए 80 हजार की भैंस, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 17 Jan 2026 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:12 PM IST
सार
समधी और समधन पर भैंस ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी के गांव नगला बीच निवासी अनारकली देवी पत्नी हुकुम सिंह ने अपने समधी-समधन पर भैंस खोलकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 16 जनवरी को वह अपने खेत पर काम कर रही थीं। इसी बीच उनके समधी व समधन निवासी आलमपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस आए और करीब 80 हजार रुपये कीमत की उनकी भैंस को खोलकर ले गए। खेत से घर लौटने पर जानकारी हुई। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन