फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salon and beauty parlor market on Karva Chauth

सजना है मुझे सजना के लिए: चमक रहा सजने-संवरने का बाजार, करवा चौथ पर बुकिंग की भरमार

Tue, 07 Oct 2025 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। उससे पहले ही अलीगढ़ के सैलून और ब्यूटी पार्लर में काम बढ़ गया है। ऐसा अनुमान है कि करवा चौथ के दिन सैलून, ब्यूटी पार्लर, सौंदर्य प्रसाधन और मेहंदी पार्लरों में 85 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होगा।

विज्ञापन
Salon and beauty parlor market on Karva Chauth
सेंटर प्वाइंट स्थित एक ब्यूटी पार्लर के शोरूम में करवा चौथ को लेकर मेकअप कराती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

इस साल  10 अक्तूबर को करवा चौथ के त्योहार पर अलीगढ़ में सजने-संवरने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। शहर के 150 से अधिक बड़े और मध्यम सैलून व छोटे ब्यूटी पार्लर में अब तक 50,000 से अधिक प्री-बुकिंग हो चुकी हैं। इस उत्साह को देखते हुए अनुमान है कि करवा चौथ के दिन सैलून, ब्यूटी पार्लर, सौंदर्य प्रसाधन और मेहंदी पार्लरों में 85 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होगा।

विज्ञापन


इस बार करवा चौथ पर छह तरह के मेकअप उपलब्ध हैं, जिनमें से नार्श मेकअप को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। मेकअप के पैकेज 1,500 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जो 10,000 रुपये तक जा रहे हैं। मांग के अनुसार इससे अधिक कीमत के पैकेज भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

मेकअप में सबसे पहले क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करते हैं। इसे ब्यूटी पाउडर से लॉक किया जाता है, फिर हेयर स्टाइल, रैपिंग और नेल आर्ट का काम किया जाता है। नार्श के अलावा टेंप-2, मेकअप स्टूडियो, मैक, सिग्नेचर और रॉयल भी हैं।- हनी अरोड़ा, सैलून संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग त्योहार को खास बनाना चाहते हैं। घटिया कॉस्मेटिक्स उत्पादों से भी बचना चाहते हैं। यही कारण है कि अब अच्छे मेकअप के लिए पैसे खर्च करने के लिए तैयार हैं।- विवेक गौतम, सैलून संचालक
करवा चौथ पर ब्रांडेड सैलून कंपनियों ने भी पैकेज बाजार में उतारे हैं। प्री बुकिंग आ रही हैं। अच्छा रुझान देखने में आ रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि लोग अच्छे मेकअप को गंभीरता से ले रहे हैं।- नाज, मेकअप आर्टिस्ट

अब ऐसा मेकअप पसंद किया जा रहा है कि देखने वाले एयर ब्रश के साथ मेकअप का ट्रेंड है। शाइनिंग ग्लो के साथ वाटर प्रूफ मेकअप भी है, जो आसानी से खराब नहीं होता।- नूपुर चौधरी, मेकअप आर्टिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed