{"_id":"dfed202e8b4808c9547ef59adf488968","slug":"salman-amu-court-member-elected-for-the-third-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार एएमयू कोर्ट मेंबर चुने सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार एएमयू कोर्ट मेंबर चुने सलमान
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने तीसरी बार सलमान शाबिर को जिताकर एएमयू कोर्ट कोर्ट में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए भेज दिया है। जबकि शाकिर सबसे अधिक वोट हासिल करने में सफल रहे। शाकिर दूसरी बार चुने गए हैं।
करीब 15 साल पहले भी वह कोर्ट मेंबर चुने गए थे। इसके अतिरिक्त वामिक मो. अली, यासिर इस्लाम एवं मो. शकील एएमयू कोर्ट मेंबर चुन लिए गए है। चुनाव परिणाम आने के बाद कर्मचारी नेता और समर्थक खुशी से झूम उठे।
नॉन टीचिंग स्टाफ कैटेगरी से पांच कोर्ट सदस्यों के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था। करीब 5400 मतदाताआें में से 4147 कर्मचारियों ने मतदान किया था। रविवार को एबीके यूनियन स्कूल गर्ल्स में मतगणना संपन्न हुई।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने बताया कि सबसे अधिक मत मो. शाकिर (1648) को मिले। सलमान शाबिर 1330, वामिक मो. अली 957, यासिर इस्लाम 952 एवं मो. शकील ने 871 मत हासिल कर एएमयू कोर्ट में पहुंच गए हैं। प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि 4147 में से 187 मत रद्द कर दिए गए। उन्होंने बताया कि 5 पदों के खिलाफ 42 कर्मचारी नेता चुनाव मैदान में थे, जिसमें से 25 की जमानत जब्त हो गई।