फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sakar Hari advocate AP Singh came to Aligarh

हाथरस हादसा: अलीगढ़ आए साकार हरि के अधिवक्ता एपी सिंह, बोले- बाबा भागे नहीं है, जब पुलिस बुलाएगी, तब आएंगे

Thu, 04 Jul 2024 03:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 03:57 PM IST
सार

2 जुलाई को हुए हाथरस हादसे के बाद साकार हरि ने एपी सिंह को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया था। 4 जुलाई को अधिवक्ता एपी सिंह अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से जानकारी ली। एपी सिंह ने मीडिया से भी बात की।

विज्ञापन
Sakar Hari advocate AP Singh came to Aligarh
अलीगढ़ में मीडिया से मुखातिब होते अधिवक्ता एपी सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साकार हरि बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि बाबा भागे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में हैं। पुलिस जब बुलाएगी, तब उनके सामने प्रस्तुत होंगे।

विज्ञापन


2 जुलाई को हुए हाथरस हादसे के बाद साकार हरि ने एपी सिंह को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया था। 4 जुलाई को अधिवक्ता एपी सिंह अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से जानकारी ली। एपी सिंह ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि जो हादसे के बारे में बताना चाहते हैं, वो हमें या एसआईटी को दें, उनकी पहचान को खोला नहीं जाएगा। मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

एपी सिंह
बाबा के सामने न आने पर उन्होंने कहा कि वह कभी भागेंगे नहीं, वेष नहीं बदलेंगे, बॉर्डर पर नहीं मिलेंगे। इसी उत्तर प्रदेश में हैं, हमें एसआईटी की जांच पर भरोसा है। चरन धूलि पर उन्होंने कहा कि चरन छूने की पद्वति बाबा के यहां नहीं है, दान नहीं लेते, रसीद नहीं है, सोने-चांदी नहीं चढ़ाया जाता, वह अपने बीआरएस के पैसों, पेंशन से गुजारा चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया  कि नारायण साकार हरि का देश में कहीं, कोई आश्रम नहीं है। हादसे में मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। सेवादारों ने अनुयायियों को धक्के नहीं मारे, वो कोई असमाजिक तत्व हैं, जिन्होंने ऐसा किया, इसकी जांच होनी चाहिए। साकार हरि अपने वाहन से अलग रास्ते से मंच के पास आते हैं और प्रवचन देकर चले जाते हैं। 


भीड़ अधिक होने पर वह बोले कि चुनाव आचार संहिता की अवधि हुई। हिंदू को हिंसक कहा गया। हिंदू को एचआईवी, डेंगू, मलेरिया कहा। इस पर सनातनी अपने धर्मगुरू के पास जाएगी, इसलिए अधिक भीड़ हुई। हमें यूपी सरकार, योगी जी, गृहमंत्री और मीडिया पर पूरा भरोसा है। जब, जहां, जैसी जरूरत होगी, वो सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed