सारसौल स्थित सिद्धपीठ श्री साईं बाबा मंदिर में 16वें साईं परिक्रमा महोत्सव के तीसरे दिन सैकड़ों भक्तों ने 108 परिक्रमा लगाईं। महोत्सव के अंतिम दिन सर्व कल्याण के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जिला जज की धर्मपत्नी शालू संगल भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचीं।
बता दें कि बसंत पंचमी से 16वां साईं परिक्रमा महोत्सव प्रारंभ हुआ। दिन व दिन श्रद्धालुओं ने परिक्रमा देकर पुण्य अर्जित किए। मंदिर समिति के सदस्य व कार सेवकों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। परिक्रमा के दौरान करते हो तुम बाबा, मेरा नाम हो रहा है..., एक दो तीन चार, बाबा तेरी जय जयकार.. जैसे भजनों पर भी भक्त जमकर झूमे। इस मौके पर रमेशचंद्र अग्रवाल, हरपाल अरोरा, रमन गोयल, रवि अग्रवाल, पंकज धीरज, विष्णु के बंटी, ओमंद्र माहेश्वरी, रजनीश, नितिन जिंदल, राजा राजानी, अनिरुद्ध अग्रवाल, प्रेमकांत माहेश्वरी, हेमेंद्र गुप्ता, कमल कुमार, लतेश अग्रवाल, गिरीश गोविल आदि मौजूद रहे।