फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sai Parikrama Festival in Sai Temple

बसंत पंचमी: साईं मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नगाड़ों-बैंड बाजा के साथ निकाली गई साईं पालकी, झूमे भक्त

Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
सार

बसंत पंचमी पर भव्य बसंती फूल बंगले से सजे मंदिर गेट व परिसर सजाया गया। सुबह से ही साई बाबा की परिक्रमा शुरू हो गई। इसके बाद सभी भक्तों ने पूजन अर्चन किया। दोपहर में ढोल बाजों के साथ बाबा की पालकी भी निकाली गई।

विज्ञापन
Sai Parikrama Festival in Sai Temple
सारसौल सांई मंदिर - फोटो : आयोजक

विस्तार

अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित श्री साईं मंदिर नव दुर्गा मंदिर पर 20 वें तीन दिवसीय साईं परिक्रमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 2 फरवरी को महिला, पुरुष और बच्चों आदि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था का सैलाब को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ वालेंटिर्यस भी लगाए गए। 

विज्ञापन


बसंत पंचमी पर भव्य बसंती फूल बंगले से सजे मंदिर गेट व परिसर सजाया गया। सुबह से ही साई बाबा की परिक्रमा शुरू हो गई। इसके बाद सभी भक्तों ने पूजन अर्चन किया। दोपहर में ढोल बाजों के साथ बाबा की पालकी भी निकाली गई। सोमवार मध्य रात्रि तक परिक्रमा संचालित होगी। व्यवस्थाओं में मानव उपकार संस्था के मानव सेवकों के अलावा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। मंदिर की ओर से भक्तों के लिए मेडिकल कैंप व चाय कैंप आदि की व्यवस्था कराई गई। जिसका भक्तों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

भक्तगण
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल, सचिव राजकुमार गुप्ता, अनिरुद्ध अग्रवाल, पंकज धीरज, गिरीश गोविल, पंकज धीरज, राकेश, ललित अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, राजा राजानी, ओमेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed