फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sagir lost his life in running due to weak lungs

अलीगढ़ : कमजोर फेफड़ों की वजह से भागते में गई सगीर की जान

Mon, 02 May 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sagir lost his life in running due to weak lungs
चंडौस क्षेत्र के गांव जामुनका में पारिवारिक झगड़े के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद सगीर की मौत कमजोर फेफड़े होने की वजह से हुई। यह खुलासा दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में हुआ है। डॉक्टरों की राय है कि मारपीट के दौरान भागदौड़ या पुलिस के पकड़ने पर भागते समय उसकी सांस उखड़ी और दहशत में जान चली गई। इधर, इस मामले में पुलिस ने हत्या में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रात में ही पुलिस ने सगीर के शव को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया था, जहां डॉ. मनोज चतुर्वेदी व डॉ. स्कंदराजा के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इस दौरान युवा रालोद नेता राजा भइया व कांग्रेस नेता बुलंदशहर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गए। दिन में काफी गहमागहमी के बाद पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार जांच में पाया है कि सगीर के फेफड़े कमजोर थे, इसलिए कार्डियक शॉक में मौत हुई है। माना जा रहा है कि मारपीट, झगड़े या पुलिस के पकड़े जाने के दौरान भागते समय उसकी सांस उखड़ी और मौत हो गई। रात में पोस्टमार्टम के बाद ये नेता शव को लेकर गांव लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने इस मामले में हत्या के पांच आरोपियों अफलातून, मुन्ना उर्फ मुनफक्कार, आरिफ, फरहीम निवासी बरारी अहमदगढ़ बुलंदशहर और मृत सगीर के छोटे बेटे की पत्नी जवीना निवासी जामुनका को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या पुलिस ने चलाया डंडा, शरीर के पिछले हिस्से पर नीले निशान
पोस्टमार्टम के दौरान एक तथ्य यह भी उजागर हुआ कि सगीर के शरीर के पिछले हिस्से पर जांघ के नीचे कुछ नीले निशान (नीलगू) थे। ये मारपीट के संभव नहीं लग रहे। ये सवाल खड़ा कर रहे हैं कि कहीं पुलिस ने सगीर पर डंडा तो नहीं चलाया। इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट इस आरोप को तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed