{"_id":"64b3d1862d2f7348b80bab4e","slug":"sadhu-second-killer-arrested-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साधु का दूसरा हत्यारोपी दबोचा, बताया कैसे और क्यों की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साधु का दूसरा हत्यारोपी दबोचा, बताया कैसे और क्यों की थी हत्या
Sun, 16 Jul 2023 04:46 PM IST
चमन शर्मा
नवीन रावत, अमर उजाला, अलीगढ़
नवीन रावत, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:46 PM IST
सार
राजकुमार ने साधु को आवाज दी, तो साधु नीचे उतर कर आए। दोनों ने साधु को पकड़ लिया और उसके सिर में तबा मार कर बेहोश कर दिया। रसोई में रखे छह हजार रूपये चोरी करने के बाद साधु के पर तेल डाला और चादरे से गले में फांसी लगा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी थोपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गंगीरी के नोंगवां में शिव मंदिर पर पांच साल से रह रहे साधु नत्थू सिंह निवासी गांव नगला धमकर, थाना दादों के दूसरे हत्यारे को पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। हत्यारोपी से चोरी गए सिलेंडर व घड़ी बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकडे़ गये साधु के हत्यारे थोपा उर्फ कुमरपाल ने बताया कि 29 जून को वह व उसका साथी राजकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डाल रहे थे। साधु नत्थू सिंह से पांच सौ रुपये खुले कराए थे, तभी राजकुमार ने साधु के पास नोटों की गड्डी देख ली थी। 30 जून की रात को थोपा व राजकुमार ने पहले शराब पी। शराब पीने के बाद मंदिर में पहुंचे, तब साधु छत पर लेटे हुऐ थे।
विज्ञापन
ऐसे की साधु की हत्या
राजकुमार ने साधु को आवाज दी, तो साधु नीचे उतर कर आए। दोनों ने साधु को पकड़ लिया और उसके सिर में तबा मार कर बेहोश कर दिया। रसोई में रखे छह हजार रूपये चोरी करने के बाद साधु के पर तेल डाला और चादरे से गले में फांसी लगा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मंदिर के पीछे पड़ी टीन में ले जाकर साधु को जलाने का प्रयास किया। बारिश आने के कारण साधु जल नहीं सका।
विज्ञापन
मृतक साधु के बेटे ने अज्ञात में एक जुलाई को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने आठ जुलाई को हत्यारोपी राजकुमार निवासी नोंगवा को पकड़ कर जेल भेज दिया था। जबकि थोपा फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार व एसआई मनू यादव ने पुलिस स्टाफ के साथ गांव नगला इंदा से नगला मोहन को जाने वाले रास्ते में कंचन सिंह की मढय्या पर से आरोपी थोपा उर्फ कुमरपाल पुत्र बनवारी निवासी गांव नोंगवां को दबोचा।