फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saathi sugar mill will be start till December 10

अलीगढ़ः दस दिसंबर तक चालू हो जाएगी साथा चीनी मिल

Wed, 24 Nov 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Saathi sugar mill will be start till December 10
साथा चीनी मिल दस दिसंबर तक चालू हो जाएगी। मंगलवार को एसडीएम कोल ने मिल का दौरा कर मरम्मत की स्थिति देखी। उन्होंने मरम्मत का काम कर रही एजेंसी के अफसरों एवं चीफ इंजीनियर के साथ बैठक कर अब तक हुए काम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिल की मरम्मत का काम जल्द से जल्द कराकर दस दिसंबर तक पेराई शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन

हर साल जर्जर मशीनों की खराबी के चलते गन्ना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रही साथा चीनी मिल के मरम्मत के लिए 1.25 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। शासन से पहली किस्त के रूप में 86 लाख रुपया भेजा जा चुका है। इस धनराशि से मिल के ब्वायलर समेत अन्य काम हो रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम कोल संजीव ओझा जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुभाष यादव के साथ मिल पहुंचे। उन्होंने मरम्मत के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद किसान प्रतिनिधियों, मुख्य अभियंता तथा मुख्य रसायनविद के साथ बैठक की। उन्होंने मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूर्ण कराकर दस दिसंबर तक मिल चालू करने के निर्देश दिए। मैन पावर सप्लायर एजेंसी को अनुभवी फिटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल्द से जल्द चीनी मिल का संचालन कराएं, जिससे कृषकों को कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed