{"_id":"b54e5567673fc76e53602558f67f8a61","slug":"s-similar-to-the-problem-of-adulteration-treason-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की समस्या देशद्रोह के समान है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की समस्या देशद्रोह के समान है
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित खाद्य सुरक्षा सम्मेलन में स्ट्रीट फूड वैंडर्स की समस्याओं पर आधारित नाटक तलाश एक नायक की का भावपूर्ण मंचन किया गया। विभागीय अफसर एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत नाटक वैंडर्स एवं उनकी समस्याओं को नई धार दे गया।
सम्मेलन का शुभारंभ सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान व डीएफओ डा. डीपी गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसडीएम कोल प्रवीन कुमार लक्षकार, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, विवेक बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम विभागीय अफसरों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जानकारी दी।
इसके बाद विभागीय अधिकारियों के द्वारा नाटक ‘तलाश एक नायक की’ का मंचन किया गया। यह नाटक स्ट्रीट फूड अर्थात ढेले, रेहणी, पटरी, ढकेल पर खाद्य पदार्थों को बेचने वालों की समस्याओं को व उसके समाधान को दर्शाया गया। इस नाटक में एक कैदी का पात्र था जो आदर्शतम विचारों की पीड़ा लेकर मंच पर सदैव उपस्थित रहा। नाटक में ढकेल वाले व्यापारी अपनी-अपनी समस्या लेकर विभागीय अफसरों के पास आते हैं।
विज्ञापन
नाटक न केवल विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम के तहत समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि अंतर विभागीय सामंजस्य से समस्याओं के निवारण की भी झलक दिखाई दी। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा जोन बनकर तैयार होता है तो संपूर्ण अलीगढ़ को सुरक्षित आहार मिलने में सुविधाजनक होगा। सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि यह नाटक अपना उद्देश्य बताने में पूरी तरह सफल रहा।
मिलावट की समस्या देशद्रोह के समान है और इसका हम सभी को मिलकर समाधान निकालना चाहिए। नगर आयुक्त संतोष शर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने भी टीम के प्रयासों की सराहना की। सम्मेलन में यतेंद्र मोहन झा, ओपी राठी, विवेक बंसल, चंद्रकिशोर जलाली, सुबोध नन्दन शर्मा, राजवीर सुमन आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।