फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ruth of Meerut girl students found unconscious in the ruins

खुलासा: लोधा के खंडहर में बेहोश मिली मेरठ की छात्राओं ने बताई पूरी सच्चाई, सुन कर दंग रह गए सब

Sun, 01 Dec 2024 06:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 06:01 AM IST
सार

दोनों छात्राएं मेरठ से दिल्ली घूमने के लिए निकलीं थीं। रास्ता भटक जाने और गलत बस में बैठने से अलीगढ़ पहुंची थीं। परिजनों के डर के चलते ही उन्होंने खुद को कार सवार युवकों द्वारा अगवा कर लेने और बाद में खंडहर हुई धर्मशाला में बंधक बना लेने की झूठी कहानी बनाई थी।

विज्ञापन
ruth of Meerut girl students found unconscious in the ruins
वह खंडहर, जहां दोनों छात्राएं मिलीं बेहोश - फोटो : संवाद

विस्तार

घर से कोचिंग सेंटर जाते समय 28 नवंबर को लापता हुईं बारहवीं कक्षा की दो छात्राओं के मामले में मेरठ पुलिस जांच के लिए 29 नवंबर को फिर अलीगढ़ पहुंची। छात्राएं 29 नवंबर को थाना लोधा क्षेत्र के गोविंदपुर फगोई गांव के पास एक खंडहर धर्मशाला के भवन में बेहोशी की हालात में मिलीं थीं।

विज्ञापन

 
टीम की पूछताछ व जांच के बाद साफ हुआ है कि दोनों छात्राएं मेरठ से दिल्ली घूमने के लिए निकलीं थीं। रास्ता भटक जाने और गलत बस में बैठने से अलीगढ़ पहुंची थीं। परिजनों के डर के चलते ही उन्होंने खुद को कार सवार युवकों द्वारा अगवा कर लेने और बाद में खंडहर हुई धर्मशाला में बंधक बना लेने की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस की जांच में यह सब साफ हो गया है। 
विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली इंटरमीडिएट की दो छात्राएं पास के ही एक काॅलेज में पढ़ती हैं। दोनों सहेलियां भी हैं। दोनों 28 नवंबर को घर से कोचिंग जाने की कहकर निकलीं थीं। दोनों कोचिंग सेंटर न जाकर दिल्ली घूमने चली गईं। इस बीच रास्ता भटकने और गलत बस में बैठने से वे अलीगढ़ पहुंची। देर शाम एक छात्राओं ने खुद कोचिंग की शिक्षिका बनकर परिजनों को बताया कि दो घंटे अतिरिक्त क्लास चलेगी। इसलिए देरी से घर पहुंचेंगी। रात भर दोनों अलीगढ़ में इधर-उधर भटकती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 29 नवंबर को उन्होंने लोधा क्षेत्र में धर्मशाला को सुनसान देखकर मनगढ़ंत कहानी बना ली। उन्होंने बताया कि मेरठ में चाैधरी ढाबा के पास पहुंचने पर कार सवारों द्वारा उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरन बैठा लिया गया। होश में आने पर धर्मशाला के खंडहर भवन में खुद को रस्सी से बंधा हुआ पाया। 

इतना ही नहीं छात्राओं ने अपनी बात की पुष्टि करने के लिए आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से इलाके के ही कुछ लड़के उन्हें परेशान कर रहे थे। जबरन उन्हें डरा-धमकाकर उनका मोबाइल नंबर मांग रहे थे। जब छात्राओं से अलग-अलग बातचीत की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। थाना प्रभारी भावनपुर ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed