फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus in the police station after accusing the inspector of indecency

Aligarh: पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट, चार घायल, नौ पर मुकदमा, दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप

Mon, 12 Feb 2024 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2024 02:20 AM IST
सार

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। मामले में ग्राम प्रधान समंत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष ने हलका प्रभारी पर थाने में अभद्रता और गाली-गलौज करने तथा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Ruckus in the police station after accusing the inspector of indecency
पुलिस से एक पक्ष के लोगों की होती नोक झोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव किढ़ारा में पुरानी रंजिश के चलते 11 फरवरी की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में तहरीर देने वाले पक्ष ने हलका प्रभारी पर थाने में अभद्रता और गाली-गलौज करने तथा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में ले रखा है।

विज्ञापन


5 जनवरी की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई हुई थी, जिसमें एक पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के वादी के अनुसार चार-पांच दिन से दूसरा पक्ष धमकी देकर झगड़ा करने पर उतारू था। उन्होंने चौकी से थाने तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 फरवरी दोपहर विपक्षियों ने हमला कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस हमलावरों सहित उनके दो लोगों को भी थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के जाते ही विपक्षियों के परिवार वालों ने दोबारा से हमला कर महिलाओं से छेड़खानी की। वहीं थाना पुलिस के अनुसर घायलों की चिकित्सा जांच कराई गई है। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। मामले में जानलेवा हमला और छेड़खानी के आरोप में ग्राम प्रधान श्याम समेत रोहन व गुलशन पुत्रगण महिपाल सिंह, अजय पुत्र बच्चू सिंह, विनीत उर्फ शूटर, योगेन्द्र पुत्र पिलकू उर्फ राजेंद्र सिंह, तेजू पुत्र शीलेंद्र सिंह, अजीत पुत्र दलवीर, रामकेश पुत्र राजवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हंगामे की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल की जाएगी। - मो. अकमल खान, सीओ अतरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed