फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus in Gurudas nagar due to waterlogging

अलीगढ़ः जलभराव पर गुरु रामदास नगर में हंगामा

Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Gurudas nagar due to waterlogging
गुरु रामदास नगर में हंगामा के कारण नगर निगम के कर्मचारी बिना सफाई किए लौट गए। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहल्ले में जलभराव होता है। मोहल्ले से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। गुरु रामदास नगर में जलभराव से लोग परेशान रहते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय निवासी संगीता सिंह नगर निगम व विधायक से लेकर डीएम वार रूम तक में शिकायत कर चुकी हैं। रविवार को नगर निगम की टीम सफाई करने पहुंची। सड़क का पानी प्लाट में जमा होने के भय से कुछ लोग नाले की सफाई का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि मोहल्ले से जलनिकासी के लिए नाला बनवाना जरूरी है। हंगामा होने पर नगर निगम के कर्मचारी लौट गए। संगीता सिंह ने बताया कि सड़क पर जलभराव से लोग बेहद परेशान है। गंदगी की वजह से मोहल्ले में बीमारी फैलने की आशंका है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात प्रभात ने बताया कि गुरु रामदास नगर में सफाईकर्मी गए थे। बिना काम किए लौटने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed