फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Khan brought Shri Krishna statue home

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण प्रतिमा को घर में लाईं रूबी खान, देवी-देवताओं की पूजा पर पहले भी रही हैं चर्चित

Thu, 07 Sep 2023 08:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

महानगर के मामूदनगर, शाहजमाल के आसिफ खान की बीवी रूबी आसिफ खान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने घर में बने मंदिर में श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। दीपक भी प्रज्ज्वलित किया। श्रीकृष्ण के अलावा मंदिर में श्रीगणेश, श्रीराम, सीताजी और लक्ष्मण की प्रतिमा है।

विज्ञापन
Ruby Khan brought Shri Krishna statue home
श्री कृष्ण की अर्चना करती रूबी आसिफ खान - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में भाजपा की जयगंज मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा अपने घर में प्राण प्रतिष्ठा करके उनकी पूजा-अर्चना की। रूबी के परिजनों ने भी अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


महानगर के मामूदनगर, शाहजमाल के आसिफ खान की बीवी रूबी आसिफ खान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने घर में बने मंदिर में श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। दीपक भी प्रज्ज्वलित किया। श्रीकृष्ण के अलावा मंदिर में श्रीगणेश, श्रीराम, सीताजी और लक्ष्मण की प्रतिमा है।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री ने बताया कि वह एक राष्ट्र भक्त महिला हैं और वह अल्लाह और भगवान को एक ही मानती हैं। दो साल पहले उन्होंने अपने घर में भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की थी, जिसको लेकर कुछ कट्टरपंथियों व जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने उनके खिलाफ तमाम पोस्टर लगाने के साथ ही मस्जिदों पर बंटवाए थे। इससे पूर्व भी उनके घर पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी 11 वर्ष की बेटी के पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मुकदमा भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की खातिर उनके ऊपर गोली चलायी गई थी। इसमें वह बाल-बाल बच गई थीं। आरोपी को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करने पर कट्टरपंथियों ने फतवा जारी करने के साथ ही पोस्टर भी जारी कर दिए थे कि यह मुस्लिम नहीं है, हिंदू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed