फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Asif Khan worshiped Shri Ram at home

Aligarh: रूबी खान ने घर में की श्रीराम की पूजा, जाएंगी अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को, शाही ईदगाह पर बोलीं यह

Mon, 01 Jan 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

गणेश पूजा, दुर्गा पूजा कर चर्चा में आई अलीगढ़ में भाजपा की नेता रूबी आसिफ खान ने अब अपने घर में भगवान श्रीराम की पूजा शुरू कर दी है। वह 22 जनवरी तक पूजा-अर्चना को जारी रखेंगी और उसके बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन को जाएंगी।

विज्ञापन
Ruby Asif Khan worshiped Shri Ram at home
श्रीराम की पूजा करते हुए रूबी आसिफ खान - फोटो : स्वयं

विस्तार

भाजपा की वरिष्ठ नेता रूबी आसिफ खान ने अपने घर पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि वह 22 जनवरी तक अपने घर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करेंगी। उसके बाद अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को जाएंगी।

विज्ञापन


रूबी आसिफ ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को मनोकामना की थी कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर इस स्थान पर बने। उन्हें लगता है उनकी मनोकामना पूरी होने जा रही है। इसलिए 1 से 22 जनवरी 2024 तक अपने घर महबूबनगर, शाहजमाल पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना होती रहेगी। उन्होंने अपनी मुस्लिम महिलाओं के साथ भगवान श्रीराम की पूजा की। 
विज्ञापन


मथुरा की शाही ईदगाह पर बोलीं यह
रूबी ने कहा कि हम श्रीराम के हैं, राम सबके हैं। भगवान श्रीराम जल्दी अपने स्थान पर विराजमान हों और वह अपने परिवार के साथ 22 जनवरी के बाद दर्शन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय योगी आदित्यनाथ से उन्होंने अपील की है कि जिस तरह भगवान श्रीराम को अपना स्थान भावी श्रीराम मंदिर के रूप में मिला है। ऐसे ही भगवान श्रीकृष्ण को उनका स्थान शाही ईदगाह को ध्वस्त कर उनका मंदिर निर्माण कराएं और भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हो सके। पिछले साल गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की मूर्ति अपने घर में रखने और नवरात्र में व्रत रखने पर कट्टरपंथियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed