{"_id":"66d891d6f8243e3a8c00ea8d","slug":"rto-agent-murder-khulasa-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ एजेंट की हत्या का खुलासा: ब्याज के साथ मूलधन मांगने पर दोस्त ने की थी गौरव की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ एजेंट की हत्या का खुलासा: ब्याज के साथ मूलधन मांगने पर दोस्त ने की थी गौरव की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
सार
निरंजनपुरी निवासी आरटीओ एजेंट गौरव गुप्ता का शव 2 सितंबर को सांगवान सिटी रोड स्थित बिजली घर के पास मिला था। जांच व पोस्टमार्टम में उजागर हुआ कि गला रेतकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में आरटीओ कार्यालय के एजेंट गौरव की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी टीटू को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। पूछताछ में उसने ब्याज के साथ मूलधन मांगने पर हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
निरंजनपुरी निवासी आरटीओ एजेंट गौरव गुप्ता का शव 2 सितंबर को सांगवान सिटी रोड स्थित बिजली घर के पास मिला था। जांच व पोस्टमार्टम में उजागर हुआ कि गला रेतकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से उजागर हुआ कि हत्या को क्वार्सी के चंदनिया निवासी गौरव के दोस्त टूटी सैनी ने अंजाम दिया है। पूछताछ में टीटू ने बताया कि उसने गौरव से एक वर्ष पहले अपना मकान बनाने के लिए 1.40 लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर लिया था।
विज्ञापन
अब गौरव मूल रकम वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर सार्वजनिक बेइज्जती करते हुए गाली-गलौज भी करने लगा था। वह मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी देता था। इसी से दुखी होकर टीटू गौरव को घर के बाहर से हिसाब करने के बहाने बुलाकर ले गया। रास्ते में दोनों ने शराब पी। फिर नशा होने पर सांगवान सिटी रोड पर उसने चाकू से गला रेत दिया। शव को वहीं झाडि़यों में फेंककर चला आया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक व चाकू भी बरामद किया है। एएसपी सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन