फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS's Path Sanchalan

अलीगढ़ : जयकारों के साथ निकला आरएसएस का पथ संचलन

Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
RSS's Path Sanchalan
पथ संचलन में उपस्थित स्वयंसेवकों पर फूलो से वर्षा करते भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के नवसंवत्सर 2079 के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन अचल ताल से रामघाट रोड, रेलवे स्टेशन, सेंटर प्वाइंट, मीनाक्षी पुल के नीचे, छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद पुल से होते हुए रामलीला ग्राउंड पर प्रार्थना, भारत माता एवं जय श्रीराम के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

महानगर प्रचार प्रमुख ने बताया कि पथ संचलन में स्वयंसेवक कदमताल मिलाते चल रहे थे। उन्होंने बताया कि पथ संचलन में 400 से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। आरएसएस के बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। पथ संचलन में विभाग प्रचारक जितेंद्र, विभाग संघचालक ललित, केशव सेवा धाम से कालीचरण, मनवीर, महानगर संघचालक अजय, देवेंद्र, महानगर प्रचारक सचिन, कार्यवाह रतन, सह कार्यवाह आनंद, पंकज, महानगर प्रचार प्रमुख आचार्य रोहिताश्व, व्यवस्था प्रमुख संदीप, महानगर शारीरिक प्रमुख प्रीतम, मुकेश, प्रदीप पांडेय, सुधीर शर्मा, पंकज, हिमांशु, सोनवीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed