फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS bag and plate campaign in Prayagraj Kumbh

MahaKumbh 2025: आरएसएस की कुंभ में अनूठी पहल, हर हाथ में दिखेंगे थैला और थाली

Tue, 26 Nov 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। अलीगढ़ में भी यह अभियान शुरू हो चुका है। अभियान पूरे कुम्भ मेले को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिए है। कुंभ प्लास्टिक के गिलास व पतलों एवं पॉलिथीन से मुक्त रहना चाहिए।

विज्ञापन
RSS bag and plate campaign in Prayagraj Kumbh
थाली दिखाते क्षेत्रीय संयोजक रणवीर सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक  महाकुंभ लगने जा रहा है। महाकुंभ को पॉलिथीन और कचरा मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा थैला और थाली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए घर-घर से थैला और थाली का संग्रह किया जा रहा है, जिसे कुंभ में निशुल्क वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्रीय संयोजक रणवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। अलीगढ़ में भी यह अभियान शुरू हो चुका है। अभियान पूरे कुम्भ मेले को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिए है। कुंभ प्लास्टिक के गिलास व पतलों एवं पॉलिथीन से मुक्त रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अभियान में धार्मिक, शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख और समाज के लिए कार्य करने वाले सहयोग कर रहे है । प्रचार प्रसार, होर्डिंग , बैनर के माध्यम से भी पूरे देश में इस अभियान को समाज को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। इसका एक ही उद्देश्य है पर्यावरण को स्वच्छ रखना और कुंभ को पॉलिथीन-प्लास्टिक मुक्त करना है। 

अनिल अग्रवाल ने बताया कि समाज के द्वारा पूरे देश में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है । बृज प्रांत की नारी शक्ति सह प्रमुख डॉ नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान में नारी शक्ति की बड़ी ही अहम भूमिका है। पूरे परिवार और समाज को दिशा देने वाली नारी शक्ति इस अभियान में योगदान दे रही है। विभाग संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि घर-घर कैसे पहुंचना है, इस सब की योजना कार्यकर्ताओं के साथ बना ली गई है । कार्यकर्ता इस अभियान में लग गए है। थैला और थाली को इकठ्ठा कर 100 - 100 के बंडल बना कर कुंभ भेजे जाएंगे, फिर कुम्भ में साधु-संतों को तथा वहां के अखाड़ों में भी वितरित किया जाएगा। 

महानगर संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महानगर में इस अभियान के निमित थैला और थाली का संग्रह किया जा रहा है। जो स्वयं थैला और थाली  कुम्भ भेजना चाहते हैं, वह  9532686528, 7355393697 पर संपर्क कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान रवि वार्ष्णेय, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र शर्मा, सह विभाग प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed