फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF's 'Meri Saheli' team is helping women passengers

अलीगढ़ : आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम बन रही महिला यात्रियों की मददगार

Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
RPF's 'Meri Saheli' team is helping women passengers
बुजुर्ग महिला को ट्रेन में चढ़ाने के लिए मेरी सहेली टीम में तैनात महिला कांस्टेबल छाया। - फोटो : CITY OFFICE
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की ‘मेरी सहेली’ टीम महिला यात्रियों की मददगार बन रही है। इससे अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो रहा है। टीम ऐसे यात्रियों को चिन्हित करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने व सफर में होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानियों से निजात दिलाने का भी काम कर रही है।
महिला यात्रियों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही ‘मेरी सहेली’
आरपीएफ ने महिला यात्रियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कोड नाम महिला सुरक्षा के तहत कई नई पहल शुरू की हैं। जनवरी 2022 में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘मेरी सहेली’ टीमें तैनात कीं। जो अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के लिए उन्हें जागरूक करने का काम कर रहीं हैं। ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत ‘मेरी सहेली’ टीम में शामिल महिला बल की सदस्य शिशु जन्म में आगे बढ़कर गर्भवती महिलाओं की सहायता करने, रास्ता भटक जाने, घर से रूठकर आने वाली महिला यात्रियों के लिए खासी मददगार बन रहीं हैं। ऐसी महिलाओं को उनके परिजनों को सौंपा गया है। पिछले तीन माह में ही घर से नाराज होकर चलीं आईं 14 महिलाओं को काउंसलिंग के बाद घर भेजा गया है।
विज्ञापन

अकेली सफर करने वाली महिलाओं को कर रहीं जागरूक
‘मेरी सहेली’ टीम में शामिल महिला सदस्य ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिला रही हैं। अभियान में ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है जो अकेले ही सफर कर रहीं होती हैं। उन्हें न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उनकी किसी भी समस्या का समाधान कराकर उन्हें पूरी सुरक्षा भी प्रदान कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन से भी ले सकते हैं मदद
सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर ‘मेरी सहेली’ अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ के कार्यक्षेत्र में अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 182 का भी प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। यात्रियों से सुरक्षा को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है। यात्रा के दौरान महिला यात्री सुरक्षा से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए गाड़ी में तैनात अनुरक्षण स्टाफ व अगले स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की सहायता ले सकते हैं।
- चमन सिंह तोमर, पोस्ट कमांडर आरपीएफ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed