फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF collected a fine of 44 lakhs in one year

अलीगढ़ः आरपीएफ ने एक साल में 44 लाख का जुर्माना वसूला 

Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
RPF collected a fine of 44 lakhs in one year
छत्तीसगढ़ में लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अलीगढ़ समेत प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले 185 आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 6075 लोगों पर कार्रवाई कर 44 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 241 लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ड्रग्स या प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी में 28 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त 69 अनधिकृत एजेंट पकड़े गए है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 1804 अनधिकृत वेंडर, कोर्ट के माध्यम से 22,81,404 रुपये का जुर्माना वसूला है। 453 बिछड़े व भटके बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के अलावा परिजनों को सौंपा गया है। अलीगढ़ व कानपुर में मेरी सहेली की सात टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। इस दौरान सफर करने वाली 38,562 महिला यात्रियों की समस्या जानी गई।  संवाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed