श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : 10 घंटे अलीगढ़ शहर में रहेगा रूट डायवर्ट, भारी वाहनों पर रोक, यह की गई है व्यवस्था
अलीगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 10 घंटे तक अलीगढ़ शहर का रूट डायवर्ट रहेगा। शहर में मंदिरों, घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाई जाएंगी। यहां धार्मिक आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ भी जुटेगी। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको लेकर यातायात व्यवस्था बदली गई है।
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर 26 अगस्त को शाम चार बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि शहर में मंदिरों, घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाई जाएंगी। यहां धार्मिक आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ भी जुटेगी। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
डायवर्जन
- दिल्ली, खुर्जा, गभाना की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को भांकरी, महरावल कट, खेरेश्वर चौराहा, आगरा, मथुरा, बौनेर तिराहा से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हाईवे बाईपास जीटी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- खैर, टप्पल की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहे से शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन खेरेश्वर चौराहे से जीटी रोड हाईवे बाईपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- मथुरा/इगलास की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का मथुरा चेंजर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । यह वाहन जीटी रोड, हाईवे बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- आगरा की तरफ से अलीगढ़ शहर/सासनीगेट चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश आगरा चेंजर से प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन जीटी रोड, बाईपास हाईवे पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कानपुर/एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बौनेर तिराहा से शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन हाईवे जीटी रोड पर डायवर्ट होकर जाएंगे।
- अतरौली से रामघाट रोड होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन अतरौली से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
- डिबाई/बुलंदशहर से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन सुमेरा झाल मोड़, जवां से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल मोड़ जवां से बरौली-गभाना की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
निजी बसों का संचालन
- अतरौली, कासिमपुर,संभल, पहासू को आने-जाने वाली निजी बसों का संचालन क्वार्सी चौराहे से होगा।
- खैर से आने वाली निजी बसों का संचालन सारसौल चौराहे से होगा।
- अकराबाद की ओर जाने वाली निजी बसों का संचालन एटा चुंगी चौराहे से होगा।
- इगलास व सासनी से आने वाली बसों का संचालन सासनीगेट चौराहे से होगा।
रोडवेज बसों का संचालन
रोडवेज बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगी। बसों को सारसौल चौराहा, एटा चुंगी चौराहा, सासनीगेट चौराहा व क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा, जो बाइपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।