{"_id":"6404b4ed40ee10d8db022019","slug":"route-diverted-in-the-city-regarding-holi-and-shab-e-barat-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली और शब-ए-बरात को लेकर शहर में रूट रहेगा डायवर्ट, बड़े वाहन लेकर इधर न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली और शब-ए-बरात को लेकर शहर में रूट रहेगा डायवर्ट, बड़े वाहन लेकर इधर न जाएं
Sun, 05 Mar 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:57 PM IST
सार
विभिन्न मस्जिदों में धार्मिक तकरीर, मिलाद आदि का अयोजन किया जायेगा। होली और शव-ए-बरात को लेकर शहर में रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
होली पर रूट डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के त्यौहार पर बाजार, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रहती है। इस बार शब-ए-बरात सात और आठ की रात्रि में मनाया जायेगा। विभिन्न मस्जिदों में धार्मिक तकरीर, मिलाद आदि का अयोजन किया जायेगा। होली और शव-ए-बरात को लेकर शहर में रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
बाह्य डायवर्जन
- कानपुर, एटा की तरफ से बोनेर तिराहा होते हुये एटा चुंगी चौराहा, शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बोनेर तिराहे से ही प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- आगरा, हाथरस की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन आगरा पुल चेन्जर से प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा पुल चेन्जर से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहन मथुरा पुल चेन्जर से प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन मथुरा पुल चेन्जर से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- दिल्ली, खुर्जा की ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शहर की तरफ प्रतिबन्धित रहेगे। यह वाहन भांकरी पुल होते हुये जाएंगे।
- खैर, टप्पल की तरफ से नादापुल, शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। यह वाहन खैरेश्वर चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- अतरौली रोड की ओर से क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहे से एटाचुंगी चुंगी चौराहा एवं महेशपुर तिराहा की तरफ डायवर्ट होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबन्धित मार्ग
- कबरकुत्ता, मालगोदाम तिराहा से रेलवे रोड़ मीरूमल चौराहा,ऊपरकोट की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- सब्जीमण्डी से ऊपरकोट की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- मीरूमल चौराहा से सब्जी मण्डी चौराहा, फूल चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- हाथी पुल के ऊपर एवं नीचे उस्मानपाड़ा से ऊपरकोट की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- गूलर रोड से बारहद्वारी, देहलीगेट चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- भुजपुरा बाईपास से जंगलगढी की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- सासनी गेट चौराहे से जयगंज की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- रामबाग चुंगी तिराहा से केला नगर, दोदपुर चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- जमालपुर तिराहे से यूनीवर्सिटी कैम्पस, सिविल लाइन एएमयू सर्किल की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- बारहद्वारी चौराहा से देहलीगेट चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- नादापुल से देहलीगेट की तरफ प्रतिबन्घित रहेंगे।
आन्तरिक डायवर्जन
- कबरकुत्ता की तरफ से ऊपरकोट की तरफ चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि नही जायेगा तथा सब्जीमण्डी से ऊपरकोट की तरफ किसी भी प्रकार का दो पहिया, चार पहिया वाहन नही जायेगा। इन सभी वाहनो को कनवरीगंज एवं मदारगेट की तरफ डायवर्ट कर पास किया जायेगा।
- हाथी पुल से ऊपर एवं नीचे उस्मान पाडे से ऊपरकोट की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन नही जाने दिया जायेगा। यह वाहन तुर्कमान गेट की तरफ डायवर्ट होगे तथा तुर्कमान गेट की तरफ से अपने-अपने गंतव्य को जायेगे।
- गूलर रोड से देहलीगेट चौराहे की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन को नही आने दिया जायेगा, यह वाहन बन्नादेवी, प्रतिभा कालौनी तिराहे से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट किये जायेगे। जीटी रोड से ही यह वाहन अपने-अपने गंतव्य को जायेगे।
- भुजपुरा बाईपास से जंगलगढी की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहनो को नही आने दिया जायेगा यह वाहन नये बाईपास से ही अपने-अपने गंतव्य हो जायेगे।
- थाना सासनी गेट की तरफ से जयगंज की तरफ कोई चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन नही जाने दिया जायेगा यह वाहन सासनीगेट चौराहे से बाईपास, जीटी रोड से ही अपने-अपने गंतव्य की तरफ जायेगे।
- रामबाग चुंगी तिराहा से केला नगर, दोदपुर चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन नही जायेंगे। इन वाहनों को रामबाग चुंगी से ही रामघाट रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- अलबरकात स्कूल की तरफ से जमालपुर, यूनीवर्सिटी कैम्पस की तरफ से चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन को प्रवेश नही करने दिया जायेगा, इन वाहनो को जमालपुर तिराहे से ही बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- कठपुला की तरफ से भारी वाहन को सिविल लाइन की तरफ नही जाने दिया जायेगा।
- रसलगंज चौकी की तरफ से मलखान सिंह अस्पताल की ओर चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन को प्रवेश नही करने दिया जायेगा इसी प्रकार बारहद्वारी से रसलगंज की तरफ उक्त वाहनों को नही आने दिया जायेगा यह वाहन जीटी रोड, रघुवीरपुरी चौकी के सामने से होकर अपने-अपने गंतव्य की तरफ जायेगे।
- बरौला बाईपास स्थित सुरक्षा विहार मोड़ पर एस0बी0आई0 ब्रान्च के पास बैरियर लगाकर सभी भारी वाहनों को सुरक्षा विहार कालौनी की तरफ नही जाने दिया जायेगा।
- बारहद्वारी से देहलीगेट चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहनों को नही जाने दिया जायेगा।
- देवीनगला के सामने स्वर्ण जयती नगर की तरफ से आने वाली संडक पर चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैम्पो, लोडर आदि वाहन नही जायेंगे।