फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Route diverted in Aligarh on 28 January

गुरु गोविंद सिंह प्रकोशोत्सव: अलीगढ़ में 28 जनवरी को जरूरी होने पर हीं घर से निकलें, ये हैं वैकल्पिक मार्ग

Sat, 27 Jan 2024 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 09:27 PM IST
सार

गुरु गोविंद सिंह के प्रकोशोत्सव पर प्रातः समय 6 बजे से खटीकान देहलीगेट से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा शहर भर में भ्रमण करेगी। इसे लेकर शहर में रूट डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Route diverted in Aligarh on 28 January
रूट रहेगा डायवर्ट - फोटो : Demo

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में 28 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकोशोत्सव को लेकर सिख समाज द्वारा परंपरागत तरीके से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को बदलते हुए एडवाइजरी जारी कर मार्ग परिवर्तन किया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही घर से निकलें और जाम आदि की समस्या से बचने को आवागमन में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। शोभायात्रा प्रातः समय 6 बजे से खटीकान देहलीगेट से प्रारंभ होकर शहर भर में भ्रमण करेगी। 

विज्ञापन


वाह्य डायवर्जन 
प्रात: 6 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज, निजी बस आदि वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।  

  • एटा / कानपुर की तरफ से आने वाले सभी वाहनों, रोडबेज बसों को बौनेर तिराहे से नए बाईपास पर भेजा जाएगा।  
  • आगरा, मथुरा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को नए बाईपास पुल के नीचे से भेजा किया जाएगा ।
  • बुलंदशहर- खुर्जा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को नए बाईपास व सारसौल चौराहे से भेजा जाएगा। 
  • अतरौली रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को एफएम टॉवर तिराहे, एटा चुंगी चौराहा की तरफ भेजा जाएगा ।   
  • विज्ञापन


आंतरिक डायवर्जन 

  • शोभायात्रा प्रारंभ होने कंपनीबाग से कोई भी चार पहिया वाहन माल गोदाम, कवर कुत्ता तिराहे की तरफ नही जाएगा। 
  • मसूदाबाद से रसलगंज की तरफ छोटे वाहनों को कठपुला से भेजा जाएगा । 
  • शोभायात्रा के प्रथम भाग के मालगोदाम तिराहे से मीरूमल चौराहे की तरफ मुड़ने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन मालगोदाम तिराहे की तरफ नही जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मीरूमल चौराहे पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुंचने से 10 मिनट पूर्व किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन पत्थरबजार, सराय हकीम, कनवरीगंज रेलवे रोड,मामूभांजा तिराहे की तरफ से मीरूमल चौराहे की तरफ नही आने दिया जाएगा। 
  • शोभायात्रा का प्रथम भाग कवर कुत्ता की तरफ पहुंचने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन रसलगंज की तरफ से नहीं जाएगा। 
  • मीनाक्षी पुल पर पहुंचने पर मीनाक्षी पुल पर दोनों तरफ से किसी प्रकार का वाहन नही आने दिया जाएगा ।
  • दुबे का पड़ाव चौराहे को पार करने तक बसों, मिनी बसों का सचांलन कंपनीबाग बस अड्डे से नही किया जाएगा ।
  • दुबे का पड़ाव पहुंचने पर क्वार्सी चौराहे से आने वाले यातायात को किशनपुर तिराहा, गांधी आई तिराहा से भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed