{"_id":"669246176bfba9dc5d03c3f9","slug":"rotary-club-aligarh-pearl-health-checkup-camp-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्यम: रोटरी क्लब अलीगढ पर्ल के शिविर में 506 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दिया निशुल्क परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्यम: रोटरी क्लब अलीगढ पर्ल के शिविर में 506 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दिया निशुल्क परामर्श
Sat, 13 Jul 2024 02:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:47 PM IST
सार
परीक्षण में 20 से 22 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 35 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 10 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए विद्यार्थियों को उचित परामर्श प्रदान किया।
विज्ञापन
चिकित्सकीय परीक्षण करते डॉ मुकुल
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोटरी क्लब अलीगढ पर्ल ने आरोग्यम कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। जिसमें 506 बच्चों की जांचें निशुल्क की गईं और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने आरोग्यम कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन विश्व भारती पब्लिक स्कूल में किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल, असिस्टेंट गवर्नर अनुपम गुप्ता व प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने किया। शिविर में 506 बच्चों की लंबाई, वजन, दांत, आंख और हीमोग्लोबिन का निशुल्क परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
परीक्षण में 20 से 22 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 35 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 10 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए विद्यार्थियों को उचित परामर्श प्रदान किया। साथ ही पौधारोपण भी किया, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा दो पेड़ प्रति बच्चे को लगवाने की शपथ दिलाई गई। 5100 पौधे लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष आज तक 1100 पौधे रोपित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ मुकुल, डॉ अनूप, डॉ स्वप्निल, डॉ प्रवलेन्द्र, अखिल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सुमित, हरवंश, डॉ अमिताभ, विपिन वार्ष्णेय, अभिषेक आदि मौजूद रहे। अंत में क्लब अध्यक्ष मनोज जादौन एवं स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।