फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roller Hockey Championship

रॉलर हॉकी चैंपियनशिपः उत्तर प्रदेश की नौ में से आठ टीमों के कप्तान अलीगढ़ से

Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Roller Hockey Championship
पंजाब के मोहाली में 11 से 22 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय रॉलर हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की 9 टीमें शामिल होंगी, जिनमें आठ टीमों के कप्तान अलीगढ़ से हैं। 91 में से अलीगढ़ के 48 खिलाड़ी एएमयू सहित अन्य स्कूलों से हैं।
विज्ञापन

रविवार को सीनियर व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नईम व सीनियर टीम के कप्तानमोहम्मद उमर आरिफ के निर्देशन में एएमयू के स्केटिंग रिंक पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। उत्तर प्रदेश रॉलर स्पोर्ट्स संघ ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेले जाने वाली टीमों की सूची जारी की गई है। संघ के महासचिव डीएस राठौर ने खिलाड़ियों की सूची जारी की। संघ ने अली हैदर को प्रशिक्षक नियुक्त किया। रोलर डर्बी बालिका में 15 में से 5 खिलाड़ी अलीगढ़, कैडेट में 7 में से 2 अलीगढ़, सब जूनियर बालक में 12 से 8 अलीगढ़, सब जूनियर बालिका 9 में से 3 अलीगढ़, सीनियर पुरुष में 12 में 7 खिलाड़ी अलीगढ़, सीनियर महिला में 6 से 3 अलीगढ़, जूनियर बालिका में 8 में 4 अलीगढ़, जूनियर बालक में 12 में 7 अलीगढ़, मास्टर में 10 में से 9 अलीगढ़ के शामिल होंगे। अलीगढ़ के अलावा हाथरस, बिजनौर व गौतमबुद्ध नगर से भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

टीम कप्तान व गोलकीपर
रोलर डर्बी टीम की कप्तान अलीगढ़ की तंजीला, बिजनौर की वैष्णवी उपकप्तान, रोलर हॉकी कैडेट टीम के कप्तान अलीगढ़ के कुंवर मुनीर अली खान, मेरठ के आयुष्मान गोयल गोलकीपर, रॉलर हॉकी सब जूनियर बालक के अलीगढ़ से मोहम्मद रैय्यान कप्तान, मोहम्मद शायान अफसर, अदीब अहमद निमाजी, हम्माद गोलकीपर, रोलर हॉकी सब जूनियर बालिका की अलीगढ़ की अलीशबा नवाजिश कप्तान, मेरठ की रिधिश राजपूत गोलकीपर, रोलर हॉकी सीनियर पुरुष टीम के मोहम्मद उमर आरिफ कप्तान, मोहम्मद अमान उल्लाह फारूकी, अहमद बेग, बिजनौर के उदित राना गोलकीपर, रोलर हॉकी सीनियर महिला में गौतमबु़द्ध नगर की पारुल जायसवाल कप्तान, अलीगढ़ की नजमा हफीज, हाथरस की अमृता चौधरी गोलकीपर, रोलर हॉकी जूनियर बालिका में अलीगढ़ की सारिका शर्मा कप्तान, अलीगढ़ की सानिया राव, हाथरस की अंशिका श्रोती गोलकीपर, रोलर हॉकी जूनियर ब्वॉयज में अलीगढ़ के सुबूर साजिद कप्तान, अलीगढ़ के मुस्तफा अहमद, मोहम्मद दय्यान, यासिर गोलकीपर। रोलर हॉकी मास्टर मेन में अलीगढ़ के वसीम रहमान कप्तान, फिरोज फारूकी, नासिर अली गोलकीपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed