फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohingyas and Bangladeshis settled in Aligarh

दिल्ली में पकड़े गिरोह से पूछताछ में खुलासा: अलीगढ़ में बसाए गए रोहिंग्या और बांग्लादेशी, जांच में जुटीं एजेंस

Mon, 05 May 2025 05:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 05:17 PM IST
सार

एजेंसियों को पूछताछ में पता चला है कि चांद मियां द्वारा अलीगढ़ में बसाए गए बांग्लादेशियों के दस्तावेज भी बनवाए गए हैं। उसके अलीगढ़ में कई दफा आने के साक्ष्य भी एजेंसियों को मिले हैं। उसने यहां आधार कार्ड, राशन कार्ड तक इन लोगों के बनवाए हैं। 

विज्ञापन
Rohingyas and Bangladeshis settled in Aligarh
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को भारत लाकर बसाने व उनके अवैध दस्तावेज बनवाने वाले गिरोह के सरगना सहित कई लोग पकड़े हैं। इस सरगना के विषय में इनपुट मिल रहा है कि इसने अलीगढ़ में भी काफी रोहिंग्या व बांग्लादेशी बसाए हैं, उनके दस्तावेज तक बनवाए। 2022 में कुछ रोहिंग्या के पकड़े जाने के बाद एटीएस के समक्ष इसका नाम सामने आया था। अब एटीएस दिल्ली जाकर इससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गिरोह के सरगना चांद मियां ने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एजेंसियों को पूछताछ में पता चला है कि चांद मियां द्वारा अलीगढ़ में बसाए गए बांग्लादेशियों के दस्तावेज भी बनवाए गए हैं। उसके अलीगढ़ में कई दफा आने के साक्ष्य भी एजेंसियों को मिले हैं। उसने यहां आधार कार्ड, राशन कार्ड तक इन लोगों के बनवाए हैं। 
विज्ञापन


जून 2022 में रफीक व अमीन नाम के दो रोहिंग्या अलीगढ़ में एटीएस ने पकड़े थे। उनसे पूछताछ में उजागर हुआ था कि उन्हें बांग्लादेश के हसन व बिलाल नाम के लोगों ने यहां बसाया। उनके जरिये वे सोना तस्करी तक में जुड़े। उनसे पूछताछ में चांद का नाम भी सामने आया था। उसी के जरिये मेरठ से आधार कार्ड आदि बनने की बात सामने आई थी। अब इस गिरोह का खुलासा होने के बाद अलीगढ़ में भी नेटवर्क तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक गायब हो गए 150 रोहिंग्या

वर्ष 2022 में जब एटीएस और दूसरी एजेंसियों ने अलीगढ़ में जांच पड़ताल शुरू की थी तब 150 रोहिंग्या अचानक गायब हो गए थे। पहले सूचना मिली थी कि यह दिल्ली में पहुंच गए हैं। दिल्ली में भी एटीएस ने कई जगह पड़ताल की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा था। बताया जाता है कि दिल्ली में पकड़े गए गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर इन लोगों को अलग अलग शहरों में बसाया है।

एजेंसियां कर रही हैं अपना काम
अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि इस विषय में एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। लगातार पड़ताल की जा रही है। जो भी इनपुट मिलता है उस पर काम किया जाता है। हमसे जो भी मदद मांगी जाएगी दी जाएगी। अभी 22 करीब रोहिंग्या वर्क परमिट पर यहां रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed