{"_id":"63dec0a015b6163f4f769bd9","slug":"robotic-machine-will-clean-the-manhole-aligarh-news-c-2-ali1009-37083-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब रोबोटिक मशीन करेगी सीवर मेनहोल की सफाई, ट्रायल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब रोबोटिक मशीन करेगी सीवर मेनहोल की सफाई, ट्रायल पूरा
Sun, 05 Feb 2023 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:01 AM IST
सार
रोबोटिक मशीनों से 30 फुट गहराई तक 20 से 30 मेनहोल की रोजाना सफाई सरलता और सुरक्षा से की जा सकेगी। एक मशीन एक दिन में 5 से 10 मेनहोल साफ करेगी। इस मशीन से जाम भी नहीं लगेगा, क्योंकि ये बहुत जल्द काम पूरा कर लेती है।
विज्ञापन
सराय हकीम में रोबोटिक मशीन से सीवर सफाई का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अमित आसेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में सीवर मेनहोल की सफाई अब रोबोटिक मशीन से होगी। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना में दो रोबोटिक मशीन मंगाई गई है। इससे सीवर मेनहोल की सफाई का तीसरा ट्रायल शनिवार को सराय हकीम में हुआ। ये ट्रायल सफल रहा। इससे पहले गांधी नगर वार्ष्णेय मंदिर के नीचे और रामघाट रोड पर महाजन होटल के पास ट्रायल हो चुका है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि दो रोबोटिक मशीनें 88.20 लाख रुपये से खरीदी गई थीं। पहले दो ट्रायल के बाद तकनीकी सुधार कर तीसरा ट्रायल किया गया है। अब इन मशीनों से 30 फुट गहराई तक 20 से 30 मेनहोल की रोजाना सफाई सरलता और सुरक्षा से की जा सकेगी। एक मशीन एक दिन में 5 से 10 मेनहोल साफ करेगी। इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे, कर्मचारियों की जान का खतरा कम होगा। मेनहोल में बहुत ही कम समय में सीवर लाइन की सफाई संभव हो सकेगी। इससे कर्मचारियों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने कहा स्वच्छता मित्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बेहद अहम कदम है। किसी भी मेनहोल की सफाई के लिए स्वच्छता मित्र को नहीं उतारा जाएगा। इस मशीन से जाम भी नहीं लगेगा, क्योंकि ये बहुत जल्द काम पूरा कर लेती है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, एहसान रब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन