{"_id":"6758cdd1df1542fc6b002834","slug":"roadways-will-run-430-additional-buses-from-aligarh-for-maha-kumbh-aligarh-news-c-2-ali1007-553039-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अलीगढ़ से महाकुंभ के लिए चलेंगी 430 अतिरिक्त बसें, स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अलीगढ़ से महाकुंभ के लिए चलेंगी 430 अतिरिक्त बसें, स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगा रेलवे
Wed, 11 Dec 2024 04:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:55 AM IST
सार
लीगढ़-प्रयागराज मार्ग पर महाकुंभ को लेकर पर्याप्त बसों का संचालन किया जाएगा। करीब 430 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी रेलवे बोर्ड को अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रयागराज में अगले माह से शुरू होने जा रहे महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे व रोडवेज ने तैयारियां कर ली हैं। रोडवेज अलीगढ़ से महाकुंभ के लिए 430 अतिरिक्त बसें चलाएगा। रेलवे भी स्पेशल ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-प्रयागराज मार्ग पर महाकुंभ को लेकर पर्याप्त बसों का संचालन किया जाएगा। करीब 430 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। अलीगढ़ से जाने वाली बसें सारसाैल सेटेलाइट व मसूदाबाद बस स्टैंड से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर अभी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर संचालित हो रहीं ट्रेनों में इन दिनों सीट को लेकर मारा-मारी के हालत हैं। यात्रियों को सीट तक नहीं मिल रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी रेलवे बोर्ड को अंतिम निर्णय लेना है। संभावना है कि जनवरी में ही ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन