{"_id":"6247485dbb495a44900a0050","slug":"roadways-earned-less-on-holi-then-bumper-earnings-in-election-city-office-news-ali288326679","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रोडवेज की होली पर घटी कमाई तो विस चुनाव में हुई बंपर कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रोडवेज की होली पर घटी कमाई तो विस चुनाव में हुई बंपर कमाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर परिवहन निगम की रोडवेज बसों ने 22 लाख रुपयों की कमाई पिछले साल के मुकाबले कम की है, जबकि विस चुनाव में बुद्ध विहार व अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बसों ने साढ़े दस करोड़ रुपये की आमदनी की है। ऐसे में होली के नुकसान की भरपाई चुनाव की कमाई से हो गई है।
बुद्ध विहार डिपो में 112 बसें हैं। इनमें से 63 बसों को चुनाव ड्यूटी लगाया गया था, जिनसे पूरे चुनाव में 5.50 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। अलीगढ़ डिपो में 100 बसें हैं। इनमें से 50 बसें चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थीं। इनसे पांच करोड़ रुपये की आमदनी हुई। चुनाव बाद होली का त्योहार आया। लेकिन होली पर यात्रियों की संख्या अनुमान से काफी कम निकली। इससे अलीगढ़ डिपो ने 13 मार्च से 22 मार्च तक एक करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई की, जो पिछले साल से नौ लाख रुपये कम थे। बुद्ध विहार डिपो की बसों ने एक करोड़ 70 लाख रुपये कमाए, जो पिछले साल से 13 लाख रुपये कम रहे। एक अनुमान के मुताबिक दोनों डिपो ने चार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हालांकि अभी आकलन जारी है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि होली के मौके पर पिछले साल से बसों ने कम कमाई की है। इसका कारण यात्रियों की संख्या सीमित रहना है। लेकिन इससे पहले हमारी बसों ने चुनावी ड्यूटी देकर खूब कमाई की है।