फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways contract workers will be able to travel with their families five times for free

Good News: दिवाली से पहले रोडवेज संविदाकर्मियों को तोहफा, परिवार संग पांच बार कर सकेंगे निशुल्क यात्रा

Fri, 03 Nov 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 09:11 PM IST
सार

दिवाली से पहले परिवहन निगम ने अपने संविदा कर्मचारियों को रोडवेज बसों में परिवार के साथ निशुल्क यात्रा कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत एक वर्ष के अंदर दो बार निशुल्क पारिवारिक यात्रा पास व तीन बार पीटीओ पारिवारिक यात्रा पास के जरिए रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Roadways contract workers will be able to travel with their families five times for free
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली से पहले परिवहन निगम ने अपने संविदा कर्मचारियों के तोहफा दिया है। संविदा कर्मियों को परिवार सहित रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने की वर्षों पुरानी मांग पर मुख्यालय स्तर से मुहर लग गई है। इसके तहत कर्मचारियों को एक वर्ष में पांच बार यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। इससे अलीगढ़ परिक्षेत्र के करीब दो हजार से अधिक संविदा कर्मचारी लाभांवित होंगे।

विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दिवाली से पहले परिवहन निगम ने अपने संविदा कर्मचारियों को रोडवेज बसों में परिवार के साथ निशुल्क यात्रा कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत एक वर्ष के अंदर दो बार निशुल्क पारिवारिक यात्रा पास व तीन बार पीटीओ पारिवारिक यात्रा पास के जरिए रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे दूर रखा गया है। संविदा पर तैनात चालक-परिचालक और वर्कशॉप से जुड़े कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अलीगढ़ परिक्षेत्र के करीब दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed