{"_id":"6a345fcc3980d14b2004b4f8","slug":"roadways-buses-stopped-running-due-to-lack-of-drivers-aligarh-news-c-2-gur1004-1000439-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चालकों की कमी से थमे रोडवेज बसों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चालकों की कमी से थमे रोडवेज बसों के पहिये
Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
रोडवेज में संविदा चालकों की भारी कमी के कारण 50 से अधिक बसें डिपो में खड़ी हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
कई मार्गाें पर बसों की संख्या घटने से भीड़ बढ़ गई है, जबकि कुछ यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक गंभीर है, जहां रोडवेज बसें ही आवागमन का प्रमुख साधन हैं। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर बसें न मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
संविदा चालकों की कमी का असर रोडवेज की आय पर भी पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों रुपये का राजस्व अर्जित करने वाली 50 से अधिक बसें संचालन से बाहर हैं, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लगातार प्रयासों के बावजूद पर्याप्त संख्या में चालक नहीं मिलने से रोडवेज प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही नए चालक उपलब्ध होने की उम्मीद है। भर्ती पूरी होते ही बंद पड़ी बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और राजस्व हानि भी कम होगी।