फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses passing through the bypass

Aligarh News: गभाना नहीं आतीं... बाईपास से निकल रहीं रोडवेज बसें

Wed, 29 Oct 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses passing through the bypass
जर्जर हालत में गभाना का बस स्टैंड। - फोटो : SANVAD
परिवहन निगम की बसें गभाना कस्बे के अंदर न आकर बाईपास होकर ही निकल रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। लंबे अर्से से बसों को कस्बे के अंदर से संचालित किए जाने की मांग परिवहन निगम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक से कस्बे और आसपास के ग्रामीण करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि तड़के पहर और देर शाम के बाद टेंपो आदि नहीं चलते। यदि किसी को रोडवेज बस पकड़नी है तो निजी वाहन से ही बाईपास जाना अथवा वहां से आना पड़ रहा है। रात के समय अक्सर हादसे भी होते हैं। रात के समय बस को कस्बे के अंदर से लेकर जाने की बात पर यात्रियों और चालक-परिचालकों में नोकझोंक होती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि कस्बे में बने बस स्टैंड से होकर बसें निकालने, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार करने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से की जा चुकी है। किसी ने आज तक बस स्टैंड पर ध्यान नहीं दिया। बस स्टैंड में कैंटीन भी बनी थी, लेकिन बसों का संचालन बंद होने से बस स्टैंड खंडहर होने के साथ कैंटीन भी बंद है। बाईपास के ढाबों पर ही बसें खड़ी होती और निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रोडवेज की बसें बाईपास से निकल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कस्बे से बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। -अनिल सिंह।


- कस्बे में बने रोडवेज बस स्टैंड की मरम्मत कराकर शुरू करा दिया जाए तो शायद बसों का संचालन कस्बे के अंदर से होने लगे। -सुरेश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed