{"_id":"6201637d11e13f4095204b41","slug":"roadways-buses-engaged-in-election-duty-passengers-upset-aligarh-news-ali2847097155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़- चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़- चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव और सहालग के चलते शहर में बसों की किल्लत हो गई है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस नहीं मिल रही हैं। ऐसा ही हाल सोमवार को गांधी पार्क बस स्टैंड व सेटेलाइट बस स्टैंड पर देखा गया। यहां यात्रियों की भीड़ तो थी, लेकिन उनके लिए रोडवेज बस नहीं थी। वहीं बाहर से आ रही बसों में भीड़ इतनी अधिक थी कि बस स्टैंड में अंदर आने से पहले ही वह भर जाती थी।
चुनाव के चलते जिला प्रशासन द्वारा करीब 25 हजार निजी व व्यावसायिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं रोडवेज द्वारा पूरे मंडल से 300 से ज्यादा बसों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। फरवरी माह में सहालग भी बहुत तगड़ा है। ऐसे में रोडवेज बसों की किल्लत होना लाजमी है। सोमवार को गांधी पार्क बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। यही हाल कुछ सेटेलाइट बस स्टैंड का रहा। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ थी, लेकिन एक दो बस के सहारे पूरा बस स्टैंड चल रहा था। वहीं एटा, कासगंज, हाथरस, आनंद विहार डिपो की बसें जैसे ही बस स्टैंड के बाहर लगतीं तो यात्री बस रुकने से पहले ही उसमें चढ़ने की तैयारी में लग जाते थे। यात्रियों का कहना था कि घंटों से बस स्टैंड पर खड़े हैं, लेकिन बस का कोई अता पता नहीं है।
एटा जाने के लिए कई घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं। शादी में जाना है। समझ नहीं आ रहा क्या करें। बस स्टैंड के बाहर एक दो बस आईं भी थीं, लेकिन उनमें भीड़ बहुत ज्यादा थी, उसमें पत्नी और बच्चों के साथ कैसे जाते।
विज्ञापन
सौरभ कुमार, यात्री
दो घंटे हो गए बस स्टैंड पर खड़े हुए। अब तो पैर भी दर्द करने लगे हैं। कासगंज जाना है, लेकिन कोई बस ही नहीं है। पूछताछ पर पूछा तो कोई जवाब ही नहीं मिला। कह रहे हैं बस अभी आने वाली है। अभी तक तो आई नहीं।
गिरीश, यात्री
सबसे ज्यादा परेशान दिखे मथुरा के यात्री
गांधी पार्क बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा परेशान मथुरा के यात्री दिखे। उसकी वजह थी मथुरा की बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से होना। पूर्व में गांधी पार्क बस स्टैंड से ही मथुरा की बसें मिलती थी, लेकिन मसूदाबाद बस स्टैंड का नवीनीकरण होने के बाद परिवहन निगम ने मथुरा की बसों को मसूदाबाद बस अड्डे से चलाने का फैसला लिया। प्रचार-प्रसार की कमी के कारण यात्री अब भी गांधी पार्क बस स्टैंड आ जाते हैं।
चुनाव ड्यूटी में परिवहन निगम ने लगाईं 300 से ज्यादा बसें
चुनाव के चलते परिवहन निगम द्वारा पूरे मंडल से तीन सौ से ज्यादा रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। अलीगढ़ डिपो के एआरएम वी के शुक्ला ने बताया कि 12 गाड़ियां होमगार्ड के लिए व 180 गाड़ियां पैरामिलिट्री फोर्स के लिए लगाई गई हैं। अभी तक 193 बसों की डिमांड पूरी की जा चुकी है। जिसमें रविवार को 100 बसें भेजी जा चुकी हैं। 93 बसें पूर्व में तीस जनवरी को भेजी गई थी। वहीं 11 फरवरी को 107 बसें भेजी जाएंगी और 47 बसें को 21 फरवरी को रवाना होंगी। प्रत्येक बस का प्रतिदिन किराया 24 हजार है। इससे कोरोना काल में घाटे की मार झेल रहे विभाग को करोड़ों की कमाई होगी।