{"_id":"63e2383f4b00f42da13722a4","slug":"roadways-bus-travel-become-expensive-fare-increased-so-much-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस का सफर हुआ महंगा, करनी होगी जेब और ढ़ीली, इतना बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस का सफर हुआ महंगा, करनी होगी जेब और ढ़ीली, इतना बढ़ा किराया
Tue, 07 Feb 2023 05:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:08 PM IST
सार
सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। अब यात्रियों को 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भले ही कोई सुविधाएं न मिलें, लेकिन अब सफर के दौरान उन्हें अपनी जेब और भी ढ़ीली करनी होगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण के किराए संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा देने के बाद सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। अब यात्रियों को 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा।
विज्ञापन
किराया बढ़ने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। किराया बढ़ जाने के बाद बसों में सफर करने वाले यात्रियों एवं परिचालकों के बीच कहासुनी भी हुई। जब बताया गया कि किराया बढ़ गया है तब कहीं मामला शांत हो सका। सरकार ने बसों में किराया वृद्धि के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि से परिवहन निगम ने 31 दिसम्बर तक स्वयं के संसाधनों से लगभग 3000 बीएस-06 मॉडल की नई बसें एवं वर्ष 2024 तक 2000 नई बसें खरीदने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
सेवा प्रबंधक विनोद कुमार के अनुसार साधारण बस सेवा के अलावा वातानुकूलित बसों के किराये में भी अनुपातिक वृद्धि हुई है। जनरथ बस किराया 163.86 पैसे, जनरथ बस 193.76 पैसे, वातानुकूलित स्लीपर बस का किराया 258.78 पैसे एवं वाल्वों बसों का किराया 286.14 पैसे प्रति यात्री प्रति किलो मीटर हो गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से किराया में इतनी हुइ बढ़ोत्तरी
- दिल्ली - 206 से 232
- नोएडा- 164 से 183
- मुरादाबाद - 203 से 230
- बरेली- 205 से 230
- मुजफ्फरनगर - 273 से 298
- कासगंज - 81 से 100
- एटा - 95 से 110
- हाथरस - 44 से 54
- आगरा - 109 से 125
- मथुरा -76 से 88
- खैर - 30 से 35
- इगलास - 32 से 37
- गभाना - 26 से 30
- सासनी - 32 से 37
- सिकंद्राराऊ- 44 से 50