फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus hit three vehicles one dead in hathras

हाथरसः रोडवेज बस ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 18 Jun 2019 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit three vehicles one dead in hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी मोड़ के निकट आगरा रोड पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस की मैक्स गाड़ी और टेंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई। यहां रोडवेज बस की चपेट में आए मोपेड सवार की मौत हो गई। मैक्स गाड़ी में लदी दो भैंस भी मौके पर ही मर गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चार लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह नौ बजे हाथरस डिपो की रोडवेज बस आगरा के लिए जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। चंदपा गांव पार करने के बाद रोडवेज चालक ने बस को सामने चल रहे ट्रैक्टर से आगे निकालना चाहा। इसी जल्दबाजी में केवलगढ़ी मोड़ पर रोडवेज बस से चालक का बस से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही मैक्स गाड़ी और टेंपो को रौंदते हुए बस डिवाइडर से टकरा गई। मैक्स वाहन में लदी दो भैंस भी मौके पर ही मर गई। दुर्घटना में सासनी के बरसै निवासी मोपेड सवार अरविंद (32 वर्ष) पुत्र रमेश को भी बस ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत गई। दुर्घटना में बस चालक के अलावा काफी यात्री भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों में रोडवेज बस चालक सुरेशचंद्र पुत्र मूलचंद्र निवासी मढ़ाका सादाबाद, राशिद निवासी फिरोजाबाद, बुरहान निवासी आगरा, चंद्रप्रकाश निवासी शोभानगर आगरा, इदरीश खां निवासी सीस्ता सादाबाद, प्रवीण कुमार निवासी शिव कॉलोनी सिकंदराराऊ और शिशुपाल निवासी हुसैनपुर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से रोडवेज बस चालक सुरेशचंद्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से जास्मीन पुत्री इमरान, चुन्नू पुत्र इमरान, सोहिल पुत्र लालीमियां निवासीगण सलेमपुर सादाबाद और मलखान सिंह पुत्र रामरूप निवासी जंगला सादाबाद को सीएचसी सादाबाद भेजा गया। यहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी रामशब्द यादव जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों का हालचाल लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मोपेड सवार अरविंद का शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed